Begin typing your search above and press return to search.

इन राशि वालों के लिए शुभ है आज का दिन, होगा फायदा…. इन राशि वालों को हो सकता है भारी नुकसान, जानिए

इन राशि वालों के लिए शुभ है आज का दिन, होगा फायदा…. इन राशि वालों को हो सकता है भारी नुकसान, जानिए
X
By NPG News

रायपुर 15 सितम्बर 2020आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि पूरा दिन पार कर रात 11 बजे तक रहेगी। दोपहर पहले 11 बजकर 2 मिनट तक शिव योग रहेगा। उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। शिव योग बहुत ही शुभदायक है। इस योग में किए गए सभी मंत्र शुभफलदायक होते हैं। कोई कार्य सीखन है तो इस योग में शुरुआत करें, कार्य सिद्ध होगा।

मेष

मेष राशि के जातकों को आज कोई मुश्किल काम सौंपा जा सकता है, जिसे पूरा करने के लिए जोश से काम करेंगे परंतु मन मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। दूसरों पर भी इसे पूरा करने के लिए ज्यादा दबाव ना डालें। धीरे और संयमित होकर ही सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य है। सोच-समझकर धन खर्च करेंगे।

वृषभ

वृष राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में दृष्टिकोण संकुचित रहेगा। जोखिम लेने से डरेंगे और सुरक्षात्मक रूप से काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कमाई के मामले में बहुत अच्छा दिन नहीं है, लाभ अवरुद्ध हो सकता है। खर्च भी जरूरत से ज्यादा होने की संभावना है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने आप पर विश्वास बढ़ेगा। धन की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। गवर्नमेंट की किसी योजना का लाभ मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में खुशियां और आपसी समझदारी दिखाई देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने दिल में बहुत समय से दबी हुई कोई बात अपने प्रिय से जाहिर करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक चिंता और तनाव आपको घेरे रखेंगे लेकिन उसके बाद स्थिति आपके पक्ष में आएंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा हो जाएगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान अच्छा है। आप जो चाहेंगे अपने प्रिय से कह सकते हैं और उनकी तरफ से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक चिंता और तनाव आपको घेरे रखेंगे लेकिन उसके बाद स्थिति आपके पक्ष में आएंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा हो जाएगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान अच्छा है। आप जो चाहेंगे अपने प्रिय से कह सकते हैं और उनकी तरफ से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। आज लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामलों में किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आज खर्च बढ़ सकता है। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है । जल्द ही आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक
आज का दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

धनु
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। आज रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। आज किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी धन लाभ मिलने वाला है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगा।

मीन
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

Next Story