Begin typing your search above and press return to search.

इन राशियों के लोगों के लिए आज खास है दिन, मिलेगी खुशखबरी….इन्हें जल्दबाजी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है, जानिए अन्य राशियों का हाल

इन राशियों के लोगों के लिए आज खास है दिन, मिलेगी खुशखबरी….इन्हें जल्दबाजी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है, जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 14 दिसंबर 2020. मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। भैरव षटरात्र प्रारंभ हो रही है। साथ ही रुद्रव्रत भी है। शाम 7 बजकर 7 मिनट तक कुमार योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। रात 09 बजकर 32 मिनट पर सूर्यदेव मूल नक्षत्र में और धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष
मेष राशि के जातकों को व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत अधिक चौकन्ना रहना चाहिए। छोटी सी भी चूक आपको महंगी पड़ सकती है। आलस्य से दूर रहें और काम को पूरा करने के लिए प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग जरूरी है।

वृषभ
वृष राशि के जातकों को वर्तमान काम के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। फिजूल बहस में पढ़ने की बजाय अपने काम को एकाग्रता से पूरा करने का प्रयास करें। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा परंतु खर्च करते समय बजट जरूर बनाएं।

मिथुनमिथुन राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिलेगा। अपनी योग्यता और प्रतिभा का सही उपयोग करें और दूसरों पर निर्भर न रहें। वित्तीय मामलों में अहंकार रखना नुकसानदायक साबित होगा।

कर्ककर्क राशि के जातकों को अपने काम पूरा करने के लिए ऑफिस के बाहर जाकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। ऑफिस में अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए थोड़ा कंप्रोमाइज भी करना पड़ सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। अचानक लाभ की संभावना है।

सिंह
दिन बेहतरीन है। इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। जमीन-जायदाद का बंटवारा आपके पक्ष में रहेगा। छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा जिससे आपको खुशी भी मिलेगी।

कन्या
दिन शानदार है। खुश हो जाएं अच्छा समय आ गया है। कोई नया विचार आर्थिक फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ घूमने जायेंगे। बिजनेसमैन पुरानी बातों को छोड़कर आगे के वक्त की ओर देखें, सफलता मिलेगी। जिवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

तुला राशि
किस्मत आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखेंगे जो भविष्य में काम आयेगा। ऑफिस के काम समय रहते पूरे हो जायेगे। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी क्रीएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि
दिन सुनहरा है। किसी खास काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। अगर आपके बच्चे विदेश में रहते हैं तो उनकी कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के विवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। छात्रों को कम मेहनत से सफलता मिल जायेगी। आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशि

दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में चल रहा तनाव खत्म होगा। आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे। मैरिज हॉल के मालिकों को कई बुकिंग मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के नए मौके मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि
दिन ठीक-ठाक है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी दुसरे के सामने न रखें। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण घर में तनाव की स्थिति बनेगी। आप विवादों में पड़ने से बचें। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष काम से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी।

कुंभ राशि
दिन उतार-चढ़ाव भरा है। रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बनें। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से सॉल्व कर सकेंगे। काम के प्रति अपनी एकाग्रता डिस्ट्रैक्ट होने न दें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं सुलझ जायेगी। व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि
दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर कर देगी। अपना समय सकारात्मक कामों में लगायें। सफलता जरूर मिलेगी। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी।

Next Story