आज बन रहा है शुभ योग, इन पांच राशियों को मिलेगी सफलता, वहीँ इन्हें रहना होगा सावधान… जानिए अन्य राशियों का हाल

रायपुर 28 मई 2021. ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शनिवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आपका लंबे समय से रुका हुआ काम बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। रात्रि का समय आज आपका प्रियजनों के साथ आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा, जिसमें आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त हो सकती है आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।
वृष राशि
आज का दिन आपका संतोष व शांति का रहेगा। आज कोई भी कार्य करेंगे, उसमें आपको संतोष मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। संतान के भविष्य से संबंधित यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो आज उसमें आपको राहत मिल सकती है। रात्रि के समय आजाद आपको किसी अप्रिय व्यक्ति के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज सत्ता के गठजोड़ से भी लाभ दिख रहा है। आज नए अनुबंधों के द्वारा आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।कार्यभार की अधिकता भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस और बिजनेस का ज्यादातर काम निपट जाएगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। आफिस के कामों में कीई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखकर बेवजह के विवादों को टाल सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर ध्यान रखें। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है । माता-पिता के साथ बैठकर घरेलु कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस में आपको आज अपने कार्यों को पूरा करने में थोडा समय लगेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे
वृश्चिक राशि
आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे । किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है । आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए । माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे , जिससे वह आपसे प्रशंन होंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे । दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी, नन्हे मेहमान के आने के भी योग बन रहे है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। रिश्तों में मिठास भरेगा।
धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे, साथ ही आपके घर वाले भी इसपर विचार करेंगे। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी । बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है । दिन की शुरूआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी । आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है । सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा । पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है । पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरूस्त महसूस करेंगें ।
कुंभ राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा । आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है । परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा । अविवाहित लोगों के लिए, उनका कोई रिश्तेदार फ़ोन करके विवाह का प्रस्ताव रखेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा । सेहत अच्छी बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे। करोबार में बरकत होगी।
मीन राशि
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है । आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे । दाम्पत्य जीवन मेंआपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी| मेडिकल से जुड़े लोगों को कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप अपने वाणी पर संयम रखं, नहीं तो घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। रूका हुआ पैसा वापस आयेगा।
