Begin typing your search above and press return to search.

आज 7 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, वहीँ ये राशि वाले अजनबी लोगों से रहें सतर्क… जानें कैसा रहेगा गुरुवार

आज 7 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, वहीँ ये राशि वाले अजनबी लोगों से रहें सतर्क… जानें कैसा रहेगा गुरुवार
X
By NPG News

रायपुर 11 फरवरी 2021. पंचांग के अनुसार ये माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इसे ही मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या भी कहते हैं। इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। पढ़ें 11 फरवरी का राशिफल।

मेष

अनावश्यक भागदौड़ बनी रहेगी विभिन्न कार्यों को जो आज आप अंजाम देंगे, उनमें सफलता की उम्मीद है। आज का दिन आपके लिए शुभ फलदाई होगा। शारीरिक परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उसका उपचार आवश्य कराएं। आर्थिक रूप से वैसे तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है लेकिन किसी भी तरह का उधार देने से बचें यह आपके लिए हितकर होगा। परिवार के साथ अच्छा समय मिलेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें और सोच समझकर कोई भी निर्णय लीजिए,यह आपके लिए हितकर होगा। को बेहतर बनाने के लिए अगर आप देव पूजन करेंगे तो आप का कल्याण होगा।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है। व्यवसाय में आज आपको सफलता मिलेगी। सहयोगी भी आपके लिए सहायक बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा ही कहा जा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। परिजनों और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होने की संभावना है। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आपको किसी बात की चिंता रहेगी लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे तो आप मानसिक रूप से अपने आप को अच्छा महसूस करेंगे।

मिथुन

आज के दिन आप को संभाल कर रहने की आवश्यकता है। विशेष तौर पर आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। उधार लेने से बचें। अनावश्यक वाद विवाद में ना पड़े। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतने की संभावना है। मित्र भी सहयोगी रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। थोड़ा समय पूजा पाठ में लगाएं इससे आपका दिन और भी अधिक मंगलमय बनेगा।: संतान पक्ष से तनाव मिल सकता है कार्यस्थल पर प्रसन्नता का माहौल रहेगा किसी से वाद विवाद ना करें यह आपके लिए अच्छा रहेगा सहयोगियों का व्यवहार आपके अनुकूल होगा वृषभ राशि आज आप जो सोचेंगे वह नहीं करें रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं इसलिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है।

कर्क
आज आज सामाजिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा आप इस विषय पर किसी से चर्चा भी कर सकते है। माता-पिता का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। शाम को दोस्तो के साथ समय बितायेंगें। इस राशि के आर्किटेक्चर को अपने काम की प्रशंसा सुनने को मिलेगी। वकिलो को लिए दिन बहुत आच्छा है, कोई बड़ी जीत आपको हासील हो सकती है। ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वाले लोगो को थोडा संभल कर चलने की जरूरत है।

सिंह राशि
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशीश करेंगें। आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। अगर आप घर के लिए कोई फर्निचर खरिदना चहाते है तो आज खरिद ले। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कन्या राशि
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर में नन्हे मेहमान के आने के योग भी बन रहे है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है, जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

तुला राशि
आज आप अपनी जिम्मेदारियां समझने की कोशीश करेंगें। किसी करीबी दोस्त से बात कर के आपको अपनी समस्या का हल मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको फायदा होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा, लोग आपकी कला से प्रभावित होंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। आज महिलाये किचन में काम करते समय थोडी सावधानी बरते।

वृश्चिक राशि
आज परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा, आपको उनकी मदद से भविष्य की सही राह मिलेगी। आज पड़ोसियों के साथ अनबन होने की संभावना है, इसलिए अपनी वाणी पर सयम जरूर बना कर रखें। आज ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। विदेश में पड़ाई कर रहे लोगो के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। वाहन खरिदने की सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है।

धनु राशि

संतान की जरूरतें पूरी करना अच्छी बात है, पर उसकी हर जिद मानना उचित नहीं: आप की शक्ति बहुत कमजोर है ,इसलिए आप पिछड़े रहे, अस्वस्थता रह सकती है । आत्मविश्वास भरपूर बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा का अनुभव होगा। निर्णय लेने की क्षमता अत्यधिक बढ़ जाएगी। माता के भाग्य से आपको सफलता प्राप्त होगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान के लिए थोड़ा कठिन समय है, संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है या उन्हें कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। जीवनसाथी से मतभेद होने के बावजूद आप अपने प्रेमपूर्ण व्यवहार से परिवार में सामंजस्य बना सकते हैं। ससुराल पक्ष में धार्मिक कार्य हो सकता है। भाग्य अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। आय के साधन मजबूत होंगे। किसी प्रकार से अप्रत्याशित लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि:

दूसरों की मजबूरी को समझें। उनका सहयोग करें अनावश्यक हो ना करें शांति बनाए रखें। पिता से मतभेद समाप्त होंगे । कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लें, तब निर्णय लें । मन में अस्थिरता बनी रहेगी तथा एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। किसी भी कार्य में निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। कार्यक्षेत्र में तनाव के कारण पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। व्यवसाय में आर्थिक नुकसान के योग बनते हैं। जीवनसाथी के विचारों को समझें। जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह को मानें, आपको लाभ प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य अनुकूल नहीं है। किसी प्रकार का कोई बड़ा फैसला न लें, सुचारु रूप से चलने वाले कार्यों में रुकावट आएगी। उनसे संबंधी मामलों में परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी।

कुंभ राशि
आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज सोशल मीडिया के जरिये किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है, जो भविष्य में अपको फायदा दिला सकता है। अगर आप वेब डिजाइनर है तो आपको अपने काम की तारीफ सुनने को मिलेगी। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाओं का दिन आज राहतपूर्ण रहेगा।

मीन राशि
आज आप परिवारिक कामों में व्यस्त होने के कारण अपने बिजनेस में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, परंतु कर्मचारियों का सहयोग अपके साथ बना रहेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरते। प्रोपर्टी में निवेश कर रहे है तो किसी जानकर से सलाह जरूर लें लें। जीवनसाथी आज अपने साथी को कुछ अच्छा बना कर खिला सकते है। अविवाहितों के लिए आज रिश्ता आ सकता है। आज आप अपने परिवार वालो के साथ किसी मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते है, वहा आपको काफी शांती महसूस होगी।

Next Story