Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमिका से मिलने प्रेमी 17 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंच जाता था घर, गांववालों ने पकड़ा फिर और…….. पढ़े पूरा मामला

प्रेमिका से मिलने प्रेमी 17 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंच जाता था घर, गांववालों ने पकड़ा फिर और…….. पढ़े पूरा मामला
X
By NPG News

बिहार 25 सितम्बर 2021I प्यार के नाम को आज के दौर में भले ही बदनाम करने के किस्से आपको सुनने को मिलते होंगे, लेकिन अगर दृढ निश्चय और समर्पण की भावना से सच्चा प्यार किया गया हो, तो प्रेम को मंजिल मिल ही जाती है. ऐसा ही एक मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में सामने आए है, जहां 17 किलोमीटर साइकिल चलाकर प्रेमिका से मिलने आने वाले युवक को आखिर अपनी मंजिल मिल ही गई. दोनों गुरुवार की रात रामनगर प्रखंड के खटौरी शिव मंदिर में परिणय सूत्र में बंध गए. इस मौके पर दोनों के परिजनों ने भी नवदंपति को आशीर्वाद दिए और मंगलकामना की.
प्रेमिका से मिलने 17 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंच जाता था युवक, गांववालों ने पकड़ा और...
प्रेमी युगल पहले तो मोबाइल से बात करते थे, लेकिन धीरे-धरे दोनों गांव के नजदीक मिलने लगे. लड़का और लड़की के घर की दूरी लगभग 17 किलोमीटर है. आए दिन लड़का साइकिल से 17 किलोमीटर दूरी तय कर लड़की के घर के आसपास पहुंच जाता था. इस बात की खबर जब लड़की के घरवालों को चली तो वे आपा से बाहर हो गए.गांव के लोगों ने और लड़की के घरवालों ने एक दिन लड़के को पकड़ कर समझा बुझा और वार्निंग देकर छोड़ दिया, लेकिन उसके बाद भी यह सिलसिला चलता रहा.
Bihar: प्रेमिका से मिलने 17 किमी साइकिल चलाकर प्रेमी आता था, गांववालों ने मंदिर में करा दी शादी - Bihar man used to meet girlfriend by cycling km villagers got married in
ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार की शाम बबलू अपनी प्रेमिका से मिलने फिर से उसके गांव आया था कि ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और दोनों की शादी की तैयारी कर दी गई. ग्रामीणों द्वारा दोनों के परिजनों को समझाने के लिए बुझाया गया और अंत में उन्होंने भी शादी की सहमति दे दी. दोनों परिवारों की सहमति के बाद खटौरी शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. इस मौके पर गांव की महिलाओं ने गीत गाए तो दोनों के परिजनों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिए और दोनों के भविष्य की मंगलकामना की. शादी के बाद प्रसन्न बबलू बताते हैं कि तीन साल के बाद आखिर उसे मंजिल गई. उन्होंने कहा कि हम दोनों सच्चा प्रेम किया था. तीन साल तक दोनों छिप-छिपकर मिलते थे, लेकिन आज शादी हो गई.
प्रेमिका से मिलने 17 किमी साइकिल चलाकर पहुंच जाता था युवक, गांववालों ने पकड़ा और लगवा दिए 7 फेरे - Sitamarhi LIVE

Next Story