Begin typing your search above and press return to search.

बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कोरबा कलेक्टर की अनोखी पहल… ”हेल्प आन व्हील्स” के तहत लोगों तक पहुंचाया जायेगा राशन और जरूरत के सामान

बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कोरबा कलेक्टर की अनोखी पहल… ”हेल्प आन व्हील्स” के तहत लोगों तक पहुंचाया जायेगा राशन और जरूरत के सामान
X
By NPG News

कोरबा 7 अप्रैल 2020। कोरोना संक्रमण से प्रभावित गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने अनोखी पहल करते हुए हेल्प आन व्हील्स योजना की शुरूवात की है। इस योजना के तहत जरूरत मंद लोगो के एक फोन पर जिला प्रशासन की गाड़ी उनके घर पर पहुंचेगी, जिसके माध्यम से आम नागरिक लाॅक डाउन का पालन करते हुए घर से ही जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन और अन्य जरूरत के सामान देकर सीधे मदद कर सकते है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण देशव्यापी लाॅक डाउन से गरीब और जरूरतमंद लोग काफी प्रभावित हुए है।

लाॅक डाउन के कारण कई लोग चाहकर भी जरूरतमंदो की मदद नही कर पा रहे थे। लिहाजा ऐसे समाज सेवी और मदद पहंुचाने वाले लोगों के लिए कलेक्टर किरण कौशल ने हेल्प आन द व्हील्स की शुरूवात की है। इस योजना के क्र्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों के नंबर जारी किये है, जिन पर फोन करते ही हेल्प आन व्हील्स की गाड़ी मदद करने वालो के घरो तक पहुंचेगी, जिसके जरिये आम लोग जरूरतमंद लोगो की सीधे मदद करने के साथ ही लाॅक डाउन नियमों का भी पालन कर सकते है। इस अभियान की शुरूवात कलेक्टर किरण कौशल ने अपने निवास से जरूरतमंद लोगों के लिए राशन कीट देकर शुरू की है और आम लोगों से भी इस अभियान में मदद करने की अपील की है।

बेटी ने बनाई योजना पिता ने कॉल लगाकर की मदद…

कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने एक दिन पहले ही इस योजना की नींव रखी थी। चुकी कल महावीर जयंती का अवकाश था तो उन्होंने जरूरतमंदों के लिए शुरू किए जाने वाले इस मुहिम की शुरुवात आज से की। घर पर भी कलेक्टर किरण कौशल ने अपने इस मुहिम की चर्चा की थी। लिहाज़ा आज सबसे पहले कलेक्टर किरण कौशल के पिता एस.पी.कौशल ने हेल्प ऑन व्हील्स के नंबर पर कॉल किया और घर पर पहुचे गाड़ी में जरूरतमंद लोगो के लिए राशन के पैकेट दान कर अपनी बेटी की मुहिम में योगदान किया।

Next Story