Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: नवरात्रि के पहले दिन वृष, वृश्चिक, कन्या, सहित पांच राशियों पर मां की रहेगी विशेष कृपा…. सभी समस्याएं होगी दूर, जानिए बाकियों का हाल

गुरुवार राशिफल: नवरात्रि के पहले दिन वृष, वृश्चिक, कन्या, सहित पांच राशियों पर मां की रहेगी विशेष कृपा…. सभी समस्याएं होगी दूर, जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 7 अक्टूबर 2021. हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए

मेष राशि

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। जो स्टूडेंट्स बैंक की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनका दिन अच्छा रहने वाला है। परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। लवमेट के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आज आप एकाग्रता से सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। दुर्गा जी को प्रणाम करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को करेंगे, तो पूरे उत्साह से करेंगे, जो पूर्ण भी अवश्य होगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि पढ़ने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज रात्रि के समय आपकी कुछ अनचाहे व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज यदि आपने किसी व्यापार को साझेदारी में करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि उसमें आज आपको कुछ परेशानी हो सकती।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का होगा, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको परेशान होना पड़ेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है, इसलिए यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझेगा, जिसके कारण आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपकी प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज आप संतान के दायित्वों की पूर्ति करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यो द्वारा भी मंजूरी दी जा सकती है।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, एक दुसरे पर विश्वास बनाये रखें। आज व्यापार में आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। माता-पिता अपनी संतान के करियर का चुनाव करने में उनकी सहायता करेंगे। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं किसी सहकर्मी की मदद से दूर हो जायेगी। दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कन्या राशि

आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मैकेनिकल इंजीनियर के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज दोस्तों के साथ आसपास कहीं अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान करेंगे। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। इकोनॉमिक्स स्टूडेंट्स के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कारोबार में धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन काम के प्रति आपको मेहनत जारी रखने की जरूरत है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल देगी। आपको रोजगार के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। दुर्गा जी को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि

आज कुछ लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा आपको आर्थिक रूप से लाभ देगी। आज किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आने की संभावना बन रही है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के भी संकेत है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आप सभी काम में सफल होंगे।

धनु राशि

आज किसी जरूरी काम में माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचार जाहिर करने और अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कारोबारियों को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के घर डिनर पर जाना पड़ सकता है। नए स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोडा वक्त लगेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने हर काम के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आज कई लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि

आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। सुबह उठने के बाद धरती मां को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि

आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। आज धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। पार्टनर की इच्छाएं पूरी होगी। आप किसी से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स किसी नौकरी के लिये फॉर्म भरेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

Next Story