Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: मेष, कुंभ, मिथुन, सिंह राशि वालों को आज धन लाभ के मौके… जानें अन्य राशियों का हाल

गुरुवार राशिफल: मेष, कुंभ, मिथुन, सिंह राशि वालों को आज धन लाभ के मौके… जानें अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 30 सितम्बर 2021. आज आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज नवमी तिथि वालों का श्राद्ध कार्य किया जायेगा। आज शाम 6 बजकर 53 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि

आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

कर्क राशि

आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम को करने में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। कुल मिलकर दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से कुछ काम पूरे हो जाएंगे लेकिन फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पाएंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लंबे समय से रुके हुए सारे काम पूरें होंगे।

कन्या राशि

आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटाएंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते मिलेंगे और लोग आपकी कला की खूब प्रशंसा करेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। कुल मिलकर दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कुछ दिनों से पेंडिंग काम पूरा हो जाएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे लेनदार आ सकते हैं, जिनसे यदि आपने किसी से पहले कर्ज लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज नकद धन की कमी का ना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता पाने के लिए जुट कर मेहनत करनी होगी। आज आप अपने लिए समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन उसमें अपना कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज संतान को यदि किसी प्रतियोगिता में भाग दिलाया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उनको सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी, क्योंकि आप कम लाभ में ही अपना घर खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नए बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जाएगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आएंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे।

Next Story