Begin typing your search above and press return to search.

तीन मंज़िला मकान ढहा तीन की मौत : एक की हालत नाज़ुक, मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्य के दिए निर्देश

तीन मंज़िला मकान ढहा तीन की मौत : एक की हालत नाज़ुक, मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्य के दिए निर्देश
X
By NPG News

लखनउ,26 अगस्त 2021। कानपुर इलाक़े के हिरामनपुर में तीन मंज़िला इमारत के ग्राउंड फ़्लोर की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है। हादसा अब से कुछ देर पहले हुआ है।
तड़के तीन मंज़िला इमारत के ग्राउंड फ़्लोर की छत गिरी जिससे नीचे मौजुद चार लोग दब गए। मलबे से निकाल अस्पताल पहुँचते तक तीन की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अधिकारियों को मौक़े पर पहुँचने और पीड़ित परिवार को मदद देते हुए राहत कार्य चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Story