Begin typing your search above and press return to search.

तीन पुलिसकर्मियों की मौत: तेज रफ्तार डंपर ने SUV सवार पुलिसकर्मियों को मारी जोरदार टक्कर… सब इंस्पेक्टर समेत तीन की मौत

तीन पुलिसकर्मियों की मौत: तेज रफ्तार डंपर ने SUV सवार पुलिसकर्मियों को मारी जोरदार टक्कर… सब इंस्पेक्टर समेत तीन की मौत
X
By NPG News

भोपाल 6 अक्टूबर 2021. उत्‍तर प्रदेश से आरोपियों को पकड़ने मध्‍य प्रदेश गई यूपी पुलिस का वाहन एक ट्रक से भिड़ गया, जिससे यूपी पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों और उनके एसयूवी वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया. मुरैना जिले में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में तीन पुलिसकर्मियों और उनके एसयूवी वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया. बानमोर थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बानमोर औद्योगिक क्षेत्र के पास तड़के करीब चार बजे हुआ.

हादसे में इगलास के बेसवां चौकी के चौकी प्रभारी मनीष चौधरी, सिपाही पवन-सुनील, चालक दीपक की मौत हुई. एक आरक्षी रामकुमार घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है. साथियों की मृत्यु से अलीगढ़ पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई.

अलीगढ़ के SP शुभम पटेल ने कहा, ”अलीगढ़ से आरोपियों को पकड़ने के दौरान हुए सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई. एक घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.”

मध्यप्रदेश के मुरैना में हताहत हुए पुलिसकर्मियों के प्रति यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर से शोक व्यक्त किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा- मप्र के मुरैना में एक सड़क दुर्घटना में हुई पुलिस कर्मियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. दिवंगत पुलिस कर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशि दिया कि मप्र सरकार के अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित कर घायल पुलिस कर्मियों के इलाज और दिवंगत पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था की जाए. सभी प्रभावितों को जल्द सहायता राशि प्रदान की जाए.

Next Story