Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, हत्या करने पर मिलेंगे 7 करोड़ से अधिक का इनाम’…. मचा बवाल

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, हत्या करने पर मिलेंगे 7 करोड़ से अधिक का इनाम’…. मचा बवाल
X
By NPG News

नईदिल्ली 2 जनवरी 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। सीएम को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीएम को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पंजाब के मोहाली में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हत्या के लिए कुछ अज्ञात लोगों ने दस लाख अमेरिकी डॉलर यानी 7 करोड़ 30 लाख से अधिक के इनाम घोषित किए हैं। इसके लिए पोस्टर भी लगवाए गए हैं। मोहाली एसपी ने यह जानकारी दी है।

सिटी एसपी ने कहा कि यह पोस्टर 31 दिसंबर को मोहाली में देखा गया था। पंजाब में आईपीसी की धारा 504, 506 और 120 बी और पंजाब प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट प्रॉपर्टी ऑर्डिनेंस एक्ट, 1997 धारा 3, 4, 5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 31 दिसंबर को सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह मोहाली आए थे। उन्‍होंने खरड़-चंडीगढ़ पुल का उद्घाटन किया था। इसी समय पुलिस को यह पोस्‍टर मिला। इससे पहले 14 दिसंबर को भी कुछ लोगों ने सीएम के पोस्‍टर पर कालिख पोत दी थी।

Next Story