Begin typing your search above and press return to search.

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हजारो एनपीएस कर्मचारियो ने किया प्रदर्शन…. रैली निकालकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पर सौंपा ज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हजारो एनपीएस कर्मचारियो ने किया प्रदर्शन…. रैली निकालकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पर सौंपा ज्ञापन
X
By NPG News

रायपुर 13 मार्च 2021. राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के बैनर में बुढा तालाब रायपुर में हजारो एन पी एस कर्मचारियों ने विशाल धरना देकर नारेबाजी के साथ रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। धरना व रैली में विशेष रुप से बीपी सिंह रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष, सम्पत स्वामी राष्ट्रीय सलाहकार, गुल जुबेर डेंग प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर,
तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम जी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष शोभनाथ यादव जी ने धरना को सम्बोधित करते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली का मांग किया।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजकगण संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, लैलुन भारद्वाज, रोहित तिवारी, तुलसी साहू, राष्ट्रीय आईटीसेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जनघोषणा पत्र में एनपीएस के स्थान पर 2004 के पूर्व लागू पुरानी पेंशन पर कार्यवाही करने का वादा किया है, किन्तु अब तक कोई भी कार्यवाही नही की गई है, लगातार माँग के बाद कार्यवाही नही किये जाने के कारण 13 मार्च को रायपुर में रैली में हजारो कर्मचारियो ने निकालकर विशाल धरना देकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया गया।, धरना व रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह जी रावत द्वारा संबोधित करते हुए शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग सरकार से की, तथा मांग पूरा नही होने पर देश भर के एनपीएस कर्मचारी रायपुर व दिल्ली में परिणाम मूलक आंदोलन करेंगे।

प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा है कि “जब एक देश एक विधान तो पुरानी पेंशन क्यों असमान” है, उन्होंने कहा है कि 13 मार्च को प्रदेश के सभी विभाग के एन पी एस कर्मचारी रैली में शामिल हुए है। सेवानिवृत हुए एन पी एस कर्मचारी को मिलने वाले आंशिक पेंशन से दो वक्त का भोजन तो दूर, दवाई के लिए तरसना पड़ रहा है। 50 हजार रुपये वेतन पाने वाले कर्मचारी को 5 सौ रुपये पेंशन देना, राहत तो नही बल्कि तकलीफ को बढ़ाना ही है, एनपीएस पेंशन के नाम पर केवल छल है।

छत्तीसगढ़ के शिक्षक, लिपिक, पंचायत सचिव, कृषि, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य, पुलिस, सुरक्षा, राजस्व, सीएसईबी कर्मी, केंद्रीय कर्मी के साथ एनपीएस कर्मचारी 13 मार्च को अपने पुरानी पेंशन बहाली हेतु रैली व धरना में शामिल हुए

Next Story