ये युवक रातों-रात बन गया करोड़पति: खाते में आ गए इतना रुपय की देख सब रह गए हैरान, पासबुक जब्त…

लखनऊ 23 सितम्बर 2021. खबर आ रही है उत्तरप्रदेश से, जहाँ आगरा के आंवलखेड़ा क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक युवक के बैंक खाते में एक करोड़ बीस लाख रुपये आ गए. इसकी जानकारी तब हुई जब युवक बैंक से रुपये निकालने गया. रुपये कहां से आए हैं इस बात को लेकर बैंक कर्मचारी पड़ताल में जुटे हैं. युवक की बैंक पासबुक को जब्त कर लिया है.
मामला आगरा के आंवलखेड़ा क्षेत्र के गांव गढ़ी रामवक्श का है। यहां का निवासी कपिल कुमार बाइक ठीक करने का काम करता है. युवक का खांडा गांव में भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बचत खाता है. युवक बैंक से रुपये निकालने के लिए बुधवार को शाखा मे गया था. उसने पांच हजार रुपये निकालने के लिए फॉर्म जमा किया था. बैंक में पैसे निकालते समय बैंककर्मियों ने जब कपिल के खाते में पिछला लेनदेन देखा तो हैरान रह गए.
कपिल के खाते में पिछले कुछ दिनों में एक करोड़ बीस लाख रुपयों का लेनदेन हुआ है. यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से 60 लाख रुपये निकाले गए. वहीं अब 60 लाख रुपये जमा हैं. और जब ये बात बैंक मैनेजर को पता चला, तो वो भौचक्का ही रह गया. वहीं शाखा प्रबंधक ने युवक की पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर खाते को तत्काल ब्लॉक कर दिया है. बैंक पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है कि आखिर ये रुपये कहां से आए हैं. इस बात से युवक के परिजन भी परेशान हैं.
