IAS अधिकारी के इस वीडियो से मचा हड़कंप: घर में चला रहे धार्मिक प्रवचन…गिनाये धर्म परिवर्तन के फायदे… सरकार ने दिया जांच का आदेश… मामले की एसआईटी जांच होगी

लखनउ, 28 सितंबर 2021। उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी के घर का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में आईएएस अपने घर में धर्मगुरू के साथ इस्लाम धर्म की तकरीरें पढ़ी जा रही है। मामले में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कानपुर और उन्नाव दौरे के समय मुझे कुछ लोगों ने इस प्रकरण से अवगत कराया था। यह गंभीर मामला है। इस मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच का आदेश दे दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन इफ्तिखारुद्दीन का विवादित वीडियो वायरल होने के मामले में यूपी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। उनके खिलाफ एसआईटी जांच का आदेश दिया गया है। अफसरों ने कहा है कि कुछ देर में एसआईटी का गठन कर दिया जाएगा।
वहीं, पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने जांच एडीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा को सौंपी है। आईएएस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन का धर्मांतरण गैंग से कनेक्शन सामने आ रहा है। उनके सरकारी आवास पर उनकी मौजूदगी में धर्म परिवर्तन को लेकर तकरीरें की गईं। तकरीरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
अफसर पर आरोप है कि वे दूसरे समुदाय के लोगों को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ा रहे हैं। वीडियो उनके आवास का बताया जा रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद सोमवार को पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने वायरल वीडियो की जांच एडीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा को सौंप दी। उन्होंने बताया कि जांच में देखा जाएगा कि क्या वीडियो में कोई अपराध प्रदर्शित हो रहा है? या वरिष्ठ आईएएस की ओर से किसी नियम का उल्लंघन किया गया है?
इस मामले की दो दिन पहले ही मठ-मंदिर समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि वरिष्ठ आईएएस सनातन धर्म के विरुद्ध प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
गौरतलब है कि इफ्तखारुद्दीन 1985 बैच के आईएएस हैं, और उनकी पोस्टिंग इन दिनों लखनऊ में हैं।
