Begin typing your search above and press return to search.

ये शातिर महिला कर रही थी गंदा काम, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई इतनी बड़ी सच्चाई

ये शातिर महिला कर रही थी गंदा काम, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई इतनी बड़ी सच्चाई
X
By NPG News

रायपुर 2 अक्टूबर 2021. चोरी करने के आज तक आपने कई तरीके सुने होंगे या देखे होंगे. लेकिन, अब जो मामला सामने आया है, वह बेहद ही चौंकाने वाला है. एक महिला एकदम ही अलग अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थी. इतना ही नहीं यह महिला पिछले एक सालों से ये काम रही थी. लेकिन, कहते हैं ना बुरे काम का अंत बुरा ही होता है. लिहाजा, अब यह महिला पुलिस की गिरफ्त में है.

दरअसल थाना गोलबाजार और कोतवाली में चोरी की दो शिकायते दर्ज की गई थी। पहली शिकायत देवेन्द्र नगर के रहने वाले युवक ने की थी। शिकायत के मुताबिक 13 सितम्बर को युवक अपनी नमकीन दुकान में अकेले था। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे एक महिला दुकान में आयी और कुछ सामान लेकर बिल बनाकर रखना कहकर सब्जी लेने चली गई। इसके बाद जब दुकानदार ने अपना गल्ला खोलकर देखा तो गल्ले के अंदर पर्स और नगदी कुल 27 हजार गायब थे, जिसकी शिकायत पीड़ित ने गोलबाजार थाने में दर्ज कराई थी।

वहीँ दूसरी शिकायत थाना कोतवाली की है। पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक 7 सितम्बर को वो अपनी बडी बहन सरिता महाजन के साथ सद्दानी चौक स्थित मिरर ब्यूटी पार्लर शाॅप में फेशियल कराने गयी थी। पार्लर में मसाज से पहले पीड़िता ने पहने हुए गहने को निकाल अपने पर्स में रख दिये थे। इस दौरान स्कार्प बांधे एक महिला पार्लर में आई करीब पांच मिनट रुकी और और फिर मौका देख कर फेसियल करा रही महिला का पर्स और जेवरात ले कर फरार हो गई।

चोरी की अलग आलग घटनाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में पुलिस आरोपी महिला की खोज में जुट गई। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी महिला संतोषी नगर टिकरापारा की रहने वाली है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने एकता शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। महिला के कब्जे से चोरी की नगदी 25 हजार रूपए, सोने की बाली 2 नग, सोने का टाप्स 2 नग, 1 नग मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त कर लिया है।

Next Story