Begin typing your search above and press return to search.

…इस बार राज्यसभा में साहू समाज का प्रतिनिधि भेजा जाये…….साहू समाज ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात… इन मांगों पर सौंपा ज्ञापन

…इस बार राज्यसभा में साहू समाज का प्रतिनिधि भेजा जाये…….साहू समाज ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात… इन मांगों पर सौंपा ज्ञापन
X
By NPG News

रायपुर 8 मार्च 2020। साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। साहू समाज ने इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुरोध किया कि इस बार साहू समाज से राज्यसभा में प्रतिनिधि भेजा जाये। साहू समाज ने राज्यसभा में साहू समाज को प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ नगर निगम में जोन अध्यक्ष बनने पर भी चर्चा की।

इस प्रतिनिधि मंडल में हनुमंत साहू प्रदेश कोषध्यक्ष, चित्ररेखा साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ, विद्यया देवी साहू, उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, दुर्गा साहू संयुक्त सचिव प्रदेश साहू संघ, कृष्ण कांत साहू संयुक्त सचिव प्रदेश साहू संघ, जानकी साहू संगठन सचिव, सुशीला साहू संरक्षक महिला प्रकोष्ठ, लीलाधर साहू उपाध्यक्ष शहर जिला साहू संघ, सोनू साहू पूर्व सयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, अश्वनी साहू मीडिया प्रभारी शहर जिला साहू संघ, अन्नू साहू पूर्व जोन अध्यक्ष नगर निगम, उत्तम साहू पार्षद, दिलीप साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, शशिकांत साहू सयोजक युवा प्रकोष्ठ शहर जिला साहू संघ रायपुर, सुमित राज साहू सद्स्य युवा प्रकोष्ठ शामिल थे।

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। होली के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नामों का ऐलान करने की तैयारी में हैं। प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही है। मोतीलाल वोरा और रणविजय सिंह जूदेव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। संख्या बल के लिहाज दोनों सीटें इस बार कांग्रेस के खाते में जायेगी। लिहाजा कांग्रेस के कई नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

Next Story