Begin typing your search above and press return to search.

‘निरहुआ’ और आम्रपाली का ये गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

‘निरहुआ’ और आम्रपाली का ये गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो
X
By NPG News

नईदिल्ली 22 जनवरी 2021. नया गाना ‘भीतर के तीतर’ रिलीज हो गया है। इस गाने को सिर्फ एक ही दिन में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने खुद गाने की रिलीज के बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। इस गाने में निरहुआ ने न सिर्फ एक्टिंग की है बल्कि गाया भी है। वहीं फीमेल वॉइस अंतरा सिंह प्रियंका की है। Speed Records Bhojpuri भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुए इस गाने की दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के फैन्स ने जमकर तारीफ की है।

दोनों की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा के दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं। यही नहीं आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों ने तमाम फिल्मों में एक साथ काम किया है और शानदार ट्यूनिंग के लिए जान जाते हैं। निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, राजा बाबू, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ चलल लंदन जैसी फिल्मों में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 16 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Next Story