नईदिल्ली 21 मार्च 2020. बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना मोहापात्रा ने भी कनिका कपूर की आलोचना की है। सोना मोहापात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखती रहती हैं। इस बार उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही कनिका कपूर की जमकर आलोचना की। कनिका कपूर के लापरवाही दिखाने पर सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में ‘गैर जिम्मेदाराना बेवकूफ’ बताया है।
सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में सांसद दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने एक और ट्वीट में लिखा, ‘जो नेता और लीडर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की बात कर रहे थे, वो सभी पार्टी कर रहे थे। कनिक कपूर के साथ दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने तो दो हजार लोगों के शादी में हिस्सा लिया।’
Case in point, #KanikaKapoor hid her travel history after landing in #India (goddess knows how),attended events in Lucknow,Mumbai,went partying while staying in a 5 ?& has the virus!So all of U giving me gyan about how ‘simplistic’ PM’s speech was,was it really?#WeThePeople ? https://t.co/k7SbFyNvr8
— SONA (@sonamohapatra) March 20, 2020