Begin typing your search above and press return to search.

इस IAS ने नेताओं की नाक में कर रखा था दम……अब सरकार ने भाजपा शासित म्युनिसिपल में बनाया कमिश्नर…. 15 साल में इस अफसर के हुए हैं 13 ट्रांसफर

इस IAS ने नेताओं की नाक में कर रखा था दम……अब सरकार ने भाजपा शासित म्युनिसिपल में बनाया कमिश्नर…. 15 साल में इस अफसर के हुए हैं 13 ट्रांसफर
X
By NPG News

मुंबई 26 जनवरी 2020। महाराष्ट्र सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इन सब में सबसे महत्वपूर्ण है आईएएस तुकाराम मुंडे का तबादला. मुंडे को नागपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का कमिश्नर बनाया गया था. तुकाराम मुंडे का फडणवीस सरकार के कार्यकाल में अलग-अलग कारणों से कई बार तबादला किया गया था. फिलहाल नागपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बीजेपी की सत्ता है.आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे को नागपुर महानगर पालिका में आयुक्त बनाकर भेजे जाने से भले ही अधिकारी और सत्तापक्ष में गजब की खलबली मची हुई हो, लेकिन तत्कालीन आयुक्त चंद्रशेखर के बाद लंबे अरसे के बाद उनकी तुलना के किसी अधिकारी को मनपा में भेजे जाने से विशेष रूप से जनता में खुशी है.

तुकाराम मुंढे को एक साफ सुथरी छवि का अधिकरी माना जाता है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि इस अधिकारी के 15 साल की सेवा के दौरान 13 बार तबादला किया जा चुका है. मुंडे अभिजीत बांगर का स्थान लेंगे. मुंडे फिलहाल महाराष्ट्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाईटी के परियोजना निदेशक के पद पर तैनात थे.

अपनी ईमानदारी के लिए चर्चित 2005 के बैच के आईएएस तुकाराम का 12 साल की सेवा के दौरान 12 बार तबादला हो चुका है. उनका विवादों से गहरा नाता रहा है. अक्सर नेताओं के साथ इनका टकराव होता रहा है. पिछली भाजपा सरकार के दौरान स्थानीय नेताओं के दबाव के चलते नासिक मनपा के आयुक्त से पद से उनका तबादला मुंबई के लिए कर दिया गया था.

मनपा आयुक्त पद पर रहते मुंडे ने अवैध निर्माणकार्य करने वालों की नाक में दम कर रखा था. मुंडे की पहली नियुक्ति 2006-07 में सोलापुर मनपा आयुक्त के पद पर हुई थी. उसके बाद उनके लगातार तबादले होते रहे. मुंडे वर्ष 2008 में नागपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी रह चुके हैं.

Next Story