Begin typing your search above and press return to search.

फेसबुक में खुबसूरत लड़की के चक्कर में फंसा ये पूर्व जवान…. पाकिस्तान के लिए करने लगा जासूसी… ATS ने किया गिरफ्तार

फेसबुक में खुबसूरत लड़की के चक्कर में फंसा ये पूर्व जवान…. पाकिस्तान के लिए करने लगा जासूसी… ATS ने किया गिरफ्तार
X
By NPG News

लखनऊ 8 जनवरी 2021। उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले सेना के पूर्व जवान को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन क्रॉस कनेक्शन मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर यूपी एटीएस ने हाथरस से 6 महीने पहले सेवानिवृत्त हुए सेना के सिपाही सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया।

पाकिस्तान खुफिया एजेंसी को दे रहा था गोपनीय जानकारी
जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड सिपाही हापुड़ का रहने वाला है। वह साल 2016 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और वह सेना के कई गोपनीय डॉक्यूमेंट पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेज चुका है। इसके बदले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इसको पैसा देती थी। पूछताछ में सैन्यकर्मी ने बताया कि वह साल 2014 के आसपास एक महिला से फेसबुक के जरिए मिला था। महिला ने अपने आपको डिफेंस जॉर्नलिस्ट बताया था।

महिला ने आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी से एक स्टोरी के संबंध में जानकारियां मांगी थीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी यूनिट और भारतीय सेना से संबंधित गोपनीय जानकारियां साझा की थीं। पिछले चार सालों से वह ऐसा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक सैन्यकर्मी को जून 2020 में मेडिकल कारणों से सेवानिवृत्त किया गया था।

इन्फॉर्मेशन के बदले मिलते थे पैसे
बताया गया कि जानकारियां साझा करने की एवज में पूर्व सैन्यकर्मी को पैसे भी दिए गए थे। सेना की खुफिया एजेंसी और उत्तर प्रदेश एटीएस के संयुक्त ऑपरेशन में रिटायर्ड सैन्यकर्मी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें लखनऊ में एक स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाद में उन्हें यूपी एटीएस की रिमांड में भेजा जा सकता है।

एटीएस की छापेमारी
बता दें कि बीते 6 जनवरी को एटीएस ने यूपी के खलीलाबाद (संत कबीरनगर), बस्ती और अलीगढ़ समेत पांच जगह छापेमारी की थी। इस छापेमारी में संतकबीर नगर से अजीज उल हक नाम के एक रोहिंग्या को गिरफ्तार किया था। एटीएस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अजीज 2001 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करके संत कबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र में रह रहा था। जांच में उसके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे। अजीज के खाते में अलग-अलग जगह से रुपए आए थे।

Next Story