Begin typing your search above and press return to search.

16 साल के इस लड़के ने कर दिया कमाल…. चांद की 50 हजार तस्वीरें लीं…दिखाया अद्भुत नजारा…

16 साल के इस लड़के ने कर दिया कमाल…. चांद की 50 हजार तस्वीरें लीं…दिखाया अद्भुत नजारा…
X
By NPG News

पुणे 20 मई 2021 चांद और चांद की तस्वीरें हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं. महाराष्ट्र स्थित पुणे के एक 16 साल के लड़के ने ऐसा कमाल कर दिया कि वह दुनिया भर में चर्चित हो गय… इस लड़के में चांद की 50 हजार से ज्यादा तस्वीरें खींचकर दुनिया को अद्भुत नजारा दिखाया.
दरअसल, पुणे के रहने वाले प्रथमेश जाजू ने चांद की पचास हजार से ज्यादा तस्वीरें खींची. जब उन्होंने यह तस्वीरीं खींच लीं तब उसे एक साथ कम्पाइल कर दिया और चांद की एक 3डी खूबसूरत रंगीन तस्वीर पेश कर सबको चौंका दिया.

picture of Moon

प्रथमेश ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. प्रथमेश जाजू खुद को एक शौकिया खगोलशास्त्री और खगोल फोटोग्राफर कहते हैं, उन्हें वायरल तस्वीरें खूब पसंद आती हैं. प्रथमेश ने इन तस्वीरें के बारे में बात करते हुए इसकी पूरी कहानी सुनाई.

picture of Moon

एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि तीन मई की रात को ये तस्वीरें कैप्चर की गईं. उन्होंने करीब चार घंटे तक वीडियो और तस्वीरें कैप्चर की. इसके बाद इसे प्रोसेस करने में 38-40 घंटे लग गए.उन्होंने यह भी बताया कि पचास हजार तस्वीरों के पीछे की वजह चांद की सबसे अच्छी तस्वीर उतारना था, उन्होंने सभी तस्वीरों को एक साथ कम्पाइल किया है. उन्होंने जो तस्वीरें कैप्चर की थीं वे 186 गीगाबाइट डेटा से भी अधिक हैं.picture of Moon
प्रथमेश का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर इमेज को प्रोसेस करने में उनके लैपटॉप की जान निकलने वाली थी, लेकिन आखिरकार यह पूरा हुआ. जब उन्होंने इसे पूरा किया तो 50

picture of Moon

मेगापिक्सल की यह तस्वीर बनकर तैयार हुई.
उनका कहना है कि यूट्यूब पर वीडियो देखकर वहां इन तस्वीरों को कैप्चर करने और प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी इकट्ठा की.

picture of Moon

प्रथमेश ने यह भी बताया कि मैं ऐस्ट्रोफिजिसिस्ट बनाना चाहता हूं और ऐस्ट्रॉनमी पढ़ना चाहता हूं, फिलहाल ऐस्ट्रोफटॉग्रफी मेरे लिए अभी सिर्फ एक हॉबी है
जाजू पुणे के विद्या भवन स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं. उनके पिता कंप्यूटर की बिक्री और मरम्मत का व्यवसाय चलाते हैं, उनकी मां एक गृहिणी हैं.

picture of Moon

फोटोग्राफी के अलावा जाजू को एथलेटिक्स पसंद है. उन्होंने एथलेटिक्स की एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भाग लिया है. वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं.

picture of Moon

Next Story