Begin typing your search above and press return to search.

इस राशी को मिलेगी गुड न्यूज, इन राशि के जातकों को होगा अचानक धन लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

इस राशी को मिलेगी गुड न्यूज, इन राशि के जातकों को होगा अचानक धन लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 20 जून 2020। शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। राहु, सूर्य और बुध मिथुन राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में और मंगल मीन राशि में हैं। मंगल का मीन राशि में होना अच्‍छा है। सूर्य और राहु का एक साथ होना अत्‍यंत खराब है। गुरु, शुक्र और शनि का वक्री होना समाज में एक खराब स्थिति पैदा कर रहा है। बहुत बचकर रहना चाहिए। चंद्रमा का उच्‍च का होना मानसिक तौर पर लोगों को मजबूती देगा लेकिन कुछ लोग दुस्‍साहस भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर ग्रहों की स्थिति अत्‍यंत खराब है। बहुत जरूरी है बचकर रहना। आप अपनी हिफाजत जरूर करें। यह सही समय नहीं है।

मेष

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा।आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीजे खाने से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।

वृष
आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे । किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी । आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलू कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। आपका अनुभव आज पुरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक है। जीवनसाथी की बातों को तरजीह देंगे, प्यार और तालमेल बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधियों से संपर्क हो सकता है। सेहत के मामले में ध्यान देना होगा। शाम तक शरीर में थकान और सुस्ती हो सकती है। भाग्य चक्र में आपको 72 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

सिंह

जिन लोगों की ग्रह दशा ठीक चल रही है उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार और नौकरी में प्रगति होगी। कहीं से कोई उपहार भी मिल सकता है। जिनकी ग्रह दशा अभी ठीक नहीं है उनके लिए दिन उतार-चढाव भरा रहेगा। विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मन को संयमित रखना होगा। भाग्य चक्र में आपको 54 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

कन्या

आज पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी, विषयों को गहराई से जानना चाहेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध में आपसी ताल-मेल और सहयोग बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है, इस विषय में कुछ निर्णय भी ले सकते हैं। भाग्य चक्र में आपको 62 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

तुला राशि
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियाँ आयेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला था।

वृश्चिक
आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है।जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें,रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत कर रहे लोगों को आज किसी ने क्लाइंट से धन लाभ होगा।

धनु
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।

मकर
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे। आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है, ध्यान लगाइए।

कुंभ

मीन

आज सितारे आप पर बहुत ही मेहरबान हो रहे हैं, ऐसा लगेगा कि सब कुछ आपके अनुकूल होता जा रहा है। परिवार में प्यार और सहयोग मिलेगा। करोबार में लाभ और नौकरी में प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं। आज आपकी कोई चाहत भी पूरी हो सकती है। भाग्य चक्र में आपको 97 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

Next Story