Begin typing your search above and press return to search.

इस एक्ट्रेस के घर लगी आग, फायर बिग्रेड ने की मदद.. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर यूं कहा शुक्रिया

इस एक्ट्रेस के घर लगी आग, फायर बिग्रेड ने की मदद.. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर यूं कहा शुक्रिया
X
By NPG News

मुंबई 5 दिसंबर 2020. बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। फातिमा के मुंबई स्थित घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इस घटान से वह इनती घबरा गईं के उन्होंने फायर डिपार्टमेंट को इस फोन कर इस बात की सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और उसने आग पर काबू पा लिया। अपने घर में हुई इस घटना के बारे में फैंस को जानकारी खुद फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर दी। साथ ही उन्होंने फायर डिपार्टमेंट को शुक्रिया कहा है।

दरअसल, एक्ट्रेस फातिमा के मुंबई स्थित घर में अचानक आग लग गई. इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को फोन दी. जिसके बाद फायर बिग्रेड समय पर पहुंच गई और आग को बुझा दिया. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस को ये बताया. उन्होंने लिखा, ‘मेरे घर पर आग लग गई थी. घबराहट में मैंने फायर डिपार्टमेंट को फोन किया. उन्होंने कुछ दी देर में घर पर आकर स्थिति को संभाल लिया. थैंक्यू सो मच मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट.’

दंगल फेम फातिमा सना के घर में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर यूं कहा शुक्रिया

फातिमा के इस पोस्ट के बाद फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर उनसे उनका हाल पूछ रहे है. वहीं, कुछ समय पहले ही वो अनुराग बासु की फिल्म लूडो में नजर आई थीं. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और सान्या मल्होत्रा थे. इसके अलावा वो फिल्म सूरज पर मंगल भारी में भी दिखी थी. इस फिल्म में उनके साथ मनोज वाजपेयी और दिलजीत दोसांझ थे.

Next Story