Begin typing your search above and press return to search.

देश में शुरू हो गई तीसरी लहर? सिर्फ 2 दिन में दोगुने नये केस से मचा हड़कंप……46 हजार नए केस, 607 मौतें, देखिये कहां कितने मरीज

देश में शुरू हो गई तीसरी लहर? सिर्फ 2 दिन में दोगुने नये केस से मचा हड़कंप……46 हजार नए केस, 607 मौतें, देखिये कहां कितने मरीज
X
By NPG News

नयी दिल्ली 26 अगस्त 2021। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संकट एक बार फिर गहराने लगा है और पिछले 2 दिन में नए मामलों में 20 हजार से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19 New Cases) के 46164 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इससे पहले मंगलवार (24 अगस्त) को 25467 नए मामले दर्ज किए गए थे. केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने टेंशन बढ़ा दी है.पिछले 24 घंटे में पूरे देश में दर्ज नए कोरोना मामलों का 79 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों का है. देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 36 हजार से ज्यादा नए केस सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 607 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से महाराष्ट्र में 216 और केरल में 215 लोगों की जान गई है. भारत में रिकवरी रेट 97.63 फीसदी है.

5 राज्य जहां सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले
> केरल- 31,445
> महाराष्ट्र- 5,031
> आंध्र प्रदेश- 1,601
> तमिलनाडु- 1,573
> कर्नाटक- 1,224

केरल में 31 हजार नए केस

केरल में कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 31,445 कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, महाराष्ट्र में 6 दिनों बाद कोविड-19 के नए मामले 5 हजार के आंकड़े को पार कर गए. 215 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है. केरल का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 19.03% हो गया है. बीते दिन 20,271 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं. केरल में अब तक कोरोना के 38.83 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 19 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र में भी बढ़े केस

महाराष्ट्र में बुधवार को 5,031 नए मामले सामने आए हैं और 216 मरीजों की मौत हो गई. मृतकों की संख्या भी कल के मुकाबले करीब 100 ज्यादा है. इससे पहले 19 अगस्त को 5,225 नए मामले सामने आए थे. मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 4,355 नए मामले सामने आए थे और 119 लोगों की मौत हो गई थी. महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,37,680 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,36,571 हो गई. पिछले 24 घंटे में 4,380 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,47,414 हो गई. महाराष्ट्र में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,183 है.

Next Story