Begin typing your search above and press return to search.

मिथुन, सिंह, मकर सहित इन्हें होगा लाभ…मेष, कन्या और कुंभ राशि वाले पैसों का लेनदेन करने से बचें….

मिथुन, सिंह, मकर सहित इन्हें होगा लाभ…मेष, कन्या और कुंभ राशि वाले पैसों का लेनदेन करने से बचें….
X
By NPG News

रायपुर 26 जनवरी 2021. दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ग्रहों की इस चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन, आइए जानते हैं।

मेष

आज अपनी कल्पनाओं में कोई खूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएं. क्या न करें- प्यार-मोहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। युवाओं को कॅरीयर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न देने दें नुकसान हो सकता है।

वृषभ

आज आपको मन का निडर रवैया आपको महत्वपूर्ण अवसरों से वंचित करेगा। आज नया काम शुरू करना उचित नहीं है। आपका कर्कश व्यवहार बातचीत में संघर्ष पैदा करेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।अपने पराये की परख करें। अपने गलत रवैये के चलते अपनों से दूर हो सकते है। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। उन्नति अवरोध बरकरार रहेंगे।

मिथुन

आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से भरा रहेगा। उत्कृष्ट भोजन, सुंदर कपड़े और दोस्त, आप अपना दिन बहुत आनंद में बिताएंगे। आप दांपत्य जीवन में खुशी और संतुष्टि की भावना का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा। इसलिए आपको इसे नियंत्रित करना होगा

कर्क

परिवार में विवाद होंगे, इसलिए मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दोहरा महसूस करेगा इसलिए महत्वपूर्ण निर्णयों से बचना हितकर है। किसी के साथ गलतफहमी या बहस होने की संभावना है। स्वास्थ्य की लापरवाही से सेहत खराब करेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों को सावधानी से संभालना होगा। मानहानि और धन हानि की संभावना है।

सिंह
राशि स्वामी सूर्य तथा चंद्रमा की उत्तम स्थिति आज आपको उत्तम धन लाभ प्रदान करेगी। विदेशी व्यापार से भी आज आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे और आप के प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ आगे बढ़ने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको नौकरी मिल सकती है। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से कोई सम्मान या उपहार प्राप्त हो सकता है। आज आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। दोस्तों और मित्र जनों का सहयोग रहेगा और उनके साथ ट्रेवलिंग करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी भी आपके साथ ही खड़ा नजर आएगा।

कन्या
बिजनेस में किए गए प्रयास सफल होंगे और कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कामों में हिस्सा लेने से आपको खुशी मिलेगी और कुछ सम्मान भी मिलेगा। किसी अच्छे मित्र का सहयोग आज आपको प्राप्त हो सकता है। कुछ खास मुद्दों पर परिवार के साथ विचार विमर्श करने का भी समय निकालेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहने की संभावना है, जबकि बेवजह के खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। आज घर से बाहर खान-पान पर ध्यान दें। नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में सफलता मिलेगी। भाई है भाई जैसे किसी व्यक्ति का आज आपको बड़ा मार्गदर्शन मिल सकता है। शिक्षार्थियों को अपने साथ पढ़ने वालों से प्रेरणा मिलेगी और आज पढ़ाई में मन लगेगा।

तुला
आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले को लोगो कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ हो सकता है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको आफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

धनु
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है। नए व्यापार के सिलसिले में की गई किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। जिससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

कुंभ
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। बेरोजगार को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे हैं। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताए गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है।

मीन
आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। लवमेट्स को सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते है। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

Next Story