Begin typing your search above and press return to search.

इन राशि वालों का चमकेगा नसीब, इनके रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम… इन राशी वालों को अपने गुस्से पर रखना होगा कंट्रोल, जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

इन राशि वालों का चमकेगा नसीब, इनके रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम… इन राशी वालों को अपने गुस्से पर रखना होगा कंट्रोल, जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन
X
By NPG News

रायपुर 26 मई 2020। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल लेकर आया है। आज का मूलांक अंक 9, भाग्यांक 9, दिन अंक 5, मासांक 5 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 9 और अंक 5 में परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी हुई है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवरा, 27 मई का दिन…

मेष दैनिक राशिफल
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार को पूरा समय देंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने में अपना वक्त बिताएंगे। इसके बावजूद भी आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे इसलिए काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में आप की पकड़ मजबूत होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। खुद पर भरोसा रखें आगे बढ़ें।

वृष दैनिक राशिफल
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों से बातचीत होगी और भविष्य के बारे में कोई बड़ी प्लानिंग करेंगे। दिल में खुशी रहेगी। दूसरों को खुश रखने की इच्छा होगी। दांपत्य जीवन में सुख और प्रेम बढ़ेगा। रोमांस के भी अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा। सेहत में सुधार होगा।

मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आपके अन्दर पॉजिटिव बदलाव आयेगा। जिससे आगे चलकर लोग आपसे खुश रहेंगे। आपका कोई खास दोस्त कारोबार में साझेदारी के लिये आपसे कह सकता है। आज अपनी पर्सनॉल्टी में अच्छे सुधार लायेंगें। मॉस कम्यूनिकेशन कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आज घर में ही कोई सामान रखकर भूल जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। साथ ही अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। साथ ही आज कोई सरप्राइज मिलने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

सिहं राशि
आज का दिन मुश्किलों को आसान करने वाला है। आज कोई काम पूरा करने में किसी की दी हुयी सलाह काम आएगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं, वो आज अपने काम मे सफल होंगे। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की कोशिश करेगा।आपका कूल कूल एटीट्यूड काम आएगा। छात्र आज ऑनलाइन किसी प्रश्न का जबाब जानने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। कारोबार में आ रही दिक्कतें आज एक्सपायर हो जाएंगी यानि जो दिक्कतें टाइम बाउन्ड थीं वो स्वाभाविक रूप से खत्म हो जाएंगी। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में सभी लोगों का सहयोग मिलाने से अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपने निजी जीवन में भी बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। इस वजह से हर जगह आपको खुशी मिलेगी। परिवार के लोग आपके काम में आपकी मदद करेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। ससुराल के लोगों से बातचीत का मौका मिलेगा। संबंध सुधरेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में ध्यान देकर काम करना होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं और इस दिशा में आगे प्रयास करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस समय में भी आपके काम की तारीफ होगी। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। परिवार का सुख मिलेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव के बावजूद रोमांस और प्रेम बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप अपने भाई बहनों के साथ वक्त बिताएंगे।

धनु राशि
जो जातक वर्क फ्रॉम होम कर रहे है वो आज आपने काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से रुके काम को पूरा करके, आज आप राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार आच्छे नतीजे जनरेट करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है।

मकर राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खबर मिलेगी। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। आपके तनाव में बढ़ोतरी होगी और इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आप बीमार पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपके काम में आपको तारीफ भी मिलेगी और धन की स्थिति भी मजबूत होगी। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। लोगों की भलाई के काम में पैसा दिल खोलकर खर्च करेंगे। सामान्य रूप से दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज का दिन अपनी बात कहने के लिए अच्छा मौका देगा।

मीन राशि
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

Next Story