Begin typing your search above and press return to search.

कन्या, मिथुन, तुला सहित इन राशियों को पैसों के मामले में होगा लाभ…कुंभ राशि वालों के लिए कमाई के नए सोर्स बन सकते हैं… जानें अपना दिन

कन्या, मिथुन, तुला सहित इन राशियों को पैसों के मामले में होगा लाभ…कुंभ राशि वालों के लिए कमाई के नए सोर्स बन सकते हैं… जानें अपना दिन
X
By NPG News

रायपुर 29 जनवरी 2021. शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए जानते हैं जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आप की कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख सम्भव। परिवारिक समारोह में शामिल होंगे। आज आप अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने पर ज्यादा ध्यान देंगे। निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी दिनचर्या को संतुलित करेंगे। व्यापारियों को धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती है।

वृषभ राशि
यात्रा सफल रहेगी। नेत्र सम्बंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म में रुचि रहेगी।वैवाहिक बाधा दूर होगी। नौकरी में तबादला हो सकता है। बातचीत के द्वारा अपने काम बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपका फोकस धन को संचित कर समृद्धि बढ़ाने पर रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिजनों के साथ वाद-विवाद की आशंका भी बन रही है।

मिथुन
आप आज घर के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन आपको संतान की ओर से परेशानी हो सकती है। बाहर के खान पीन से परहेज रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आपकी लव लाइफ मधुरता से आगे बढ़ेगी और आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा, जो लोग राजनीति में काम करते हैं। उनको आर्थिक तौर पर बढ़िया लाभ होगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप कार्यक्षेत्र में अधिक उत्साह दिखाएंगे, तो आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। अपनी योग्यता को बनाए रखने के लिए आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव की जरूरत पड़ेगी। आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने भाई बहनों की मदद से किसी पुरानी समस्या का अंत मिलेगा, लेकिन बेवजह की खर्चों से बचे रहें। यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अभी समय शुभ नहीं है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए ना ज्यादा अच्छा रहेगा और ना ही ज्यादा खराब। आपकी पारिवारिक परेशानियां एक बार फिर सामने आ सकती हैं, लेकिन आपको धैर्य रखना है, तभी आप इन सभी परेशानियों से निजात पा लेंगे। आज आपको आर्थिक लेनदेन से सावधानी बरतनी है। राजनीति से संबंधित जो भी जातक हैं। उनके प्रभाव के क्षेत्र में वृद्धि होती हुई दिख रही है और नए कार्य की भी रूपरेखा बनेगी। आपके पारिवारिक बिजनेस में फिर से पिताजी के मार्गदर्शन से विस्तार होगा।

कन्या
आज स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद भी कम परिणाम ही हासिल हो पायेंगे। आपको अपने काम पर पूरा फोकस रखना चाहिए। ऑफिस के किसी काम में आपको अधिक समय लग सकता है। कारोबार में आपको धन लाभ हो सकते हैं। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन किसी भी जरुरी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।

तुला
आज का दिन आपके लिये बेहतर रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। आज का दिन आपके लिये बेहतर रहेगा ।

वृश्चिक
आज आपका दिन मिला- जुला रहने वाला है। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज व्यापार में किसी से साझेदारी कर सकते हैं। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा| पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा।

धनु
आज दिन भर व्यस्तता बनी रह सकती है। किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए पैसों के मामलों में आपको सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। काम का बोझ कुछ कम हो सकता है, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। कोई रिश्तेदार आपके विचारों का विरोध कर सकता है। आप कुछ नया सीखने का विचार बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं सहकर्मीयों की मदद से पूरी हो सकती हैं| आपको भी जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करते रहनी चाहिए। व्यवसाय सम्बंधि परेशानियाँ दूर होगी। आपके मन में किसी बात को लेकर शक की स्थिति बन सकती है। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ लंच का आनंद ले सकते हैं।

कुंभ
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल हो सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। लवमेट के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

मीन
आज आपको सभी लोगों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। अपने विचार दूसरों के सामने जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिला सकती हैं। कारोबारियों को किसी बड़ी मीटिंग के लिये जाना पड़ सकता है। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। स्टूडेंट्स को सीनियर्स से पूरी मदद मिलेगी। लवमेट एक दूसरे को उपहार दे रिश्ते और मजबूत होंगे| सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

Next Story