Begin typing your search above and press return to search.

कर्क, वृषभ, वृश्चिक सहित इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, सुधरेगी आर्थिक स्तिथि… लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान वहीं अनजान लोगों से सतर्क रहें ये लोग…

कर्क, वृषभ, वृश्चिक सहित इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, सुधरेगी आर्थिक स्तिथि… लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान वहीं अनजान लोगों से सतर्क रहें ये लोग…
X
By NPG News

रायपुर 14 मार्च 2021. आज के दैनिक राशिफल 14 मार्च चक्र में ग्रहों की स्थिति पर कुल निर्णय के अनुसार (आज का दिन राशिफल) आपकी दैनिक राशिफल क्या कहती है। आज का राशिफल और आज का उपाय प्रत्येक राशि के अनुसार कुछ विशेष टिप्स के साथ। आज की कुंडली में क्या है, दैनिक राशिफल जाने…

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है, लेकिन धन अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। परिजनों से निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहयोग भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और परिजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से मन चिंतित हो सकता है। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि
आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकते हैं। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

सिंह राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। वो आपसे कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जो आपको बुरी लग जाये। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है।

तुला राशि
आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है | आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफिस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि
आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए।

मकर राशि
आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि
छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

मीन राशि
आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Next Story