Begin typing your search above and press return to search.

कर्क, सिंह, धनु सहित इन राशि वालों को होगा लाभ… मिथुन और तुला राशि वाले न करें ये काम, जानें 12 राशियों का राशिफल

कर्क, सिंह, धनु सहित इन राशि वालों को होगा लाभ… मिथुन और तुला राशि वाले न करें ये काम, जानें 12 राशियों का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 29 जुलाई 2021. पंचांग के अनुसार 29 जुलाई 2021 को गुरुवार को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेगा. आज का दिन धन के मामले में मेष से मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आप अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए जी जान लगाएंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। यदि आज आपने अपने किसी कार्य को आगे के लिए टाला, तो वह परेशानी का कारण बन सकता है। आज संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी। विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष राशि
आज का दिन आप के मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको कहीं से आपका ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके मिलने की संभावना कम थी, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी प्रतियोगिता के लिए फॉर्म भरना है, तो वह भर सकते हैं, जिससे उनको सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों से आज आपको लाभ होगा और उनकी सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आप किसी कार्य को करें, तो पूरी मेहनत से करें, उसे भाग्य के भरोसे बिल्कुल ना छोड़ें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आपको नौकरी या व्यापार में कोई नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन किसी मित्र की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। ऑफिस में आज आपके सहयोगी भी आपसे चुगली करते नजर आएंगे, इसके कारण आपके अधिकारी भी आपकी बहस बाजी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी माता जी को यदि कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में वृद्धि होगी। आज यदि किसी जोखिम भरे कार्य को करने का सोचा है, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि वह आपको नुकसान दे सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आपके आस पड़ोस में आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह वाद विवाद कानूनी हो सकता है। पिछले दिनों से चली आ रहा तनाव आज कुछ कम होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और आपके लिए खुशी का कारण बनेगी।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉबी का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। लवमेट का रिश्ता परिणय में बदल सकता है । जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी।

कन्या राशि

आज परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा । आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा ।

तुला राशि

बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है । लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। लवमेट अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी । साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरुरत है।

धनु राशि

आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप आप अपने ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा टाइम बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा ।

कुंभ राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा । आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा।

मीन राशि

आज नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे । काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

Next Story