Begin typing your search above and press return to search.

मेष, सिंह, वृश्चिक सहित इन राशियों को होगा धन लाभ, जेब में आएगा पैसा… साथ ही ये राशि के लोग बिजनेस में पैसा लगाने से पहले एक बार सोचे जरूर, जानिए अन्य का हाल

मेष, सिंह, वृश्चिक सहित इन राशियों को होगा धन लाभ, जेब में आएगा पैसा… साथ ही ये राशि के लोग बिजनेस में पैसा लगाने से पहले एक बार सोचे जरूर, जानिए अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 12 मार्च 2021। आज हम आपको 12 मार्च 2021 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है।

मेष राशि

आज शिक्षाविदों, बैंकिंग, तकनीकी गतिविधियों से संबंधित क्षेत्रों से जुड़े जातक अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे. आज के दिन मनोरंजन पर भारी खर्च से कई लोगों की जेब पर भारी असर पड़ सकता है। इस समय आपके लिए अपने खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेग। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आज जीवनसाथी और घर के बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य के मोर्चे पर पेट की बीमारियों से आप पीड़ित हो सकते हैं. अत: आपको सावधान रहने की आवश्कता है।

वृष राशि
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा लेकर आएगा, लेकिन आपको कठिन परिश्रम करके उस निराशा को खत्म करना होगा। आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे कुछ प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन ऐसा बहुत लंबे समय तक नहीं चलेगा। आपके धन कोष में आज कमी हो सकती है, लेकिन परेशान ना हों क्योंकि वह ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। आज पड़ोसी से किसी भी वाद विवाद से बचना होगा।

कर्क राशि
आपके व्यवसाय में आज आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगे, जो आप को प्रगति के मार्ग पर ले जाएंगे, जिससे परिचय में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता थोड़ी कम होगी। ऐसे अवसरों को आपको पहचानना होगा। समाज सेवा करना लाभदायक रहेगा। दुगनी रात चौगुनी उन्नति करेंगे। यदि आप इसके लिए किसी संगठन से जुड़ना चाहते हैं, तो वह बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ नयी प्रतियोगिताओं में भाग लेना पड़ेगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों मधुरता बढ़ेगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन इससे पहले आप अपने घरवालों की राय जरूर लें ले। इसके अलावा आज आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज भी बन सकती है। पिता के सहयोग से समस्याओं का हल निकलेगा।

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महिलाए आज अपने घर के काम में बिजी रहेंगी, बच्चे भी आपकी आपके काम में मदद कर सकते है। शाम को आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगें। आज आप खुद को तंदरुस्त भी महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन समान्य रहेग। नौकरीपैशा लोगो को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपकी बनाई हुई कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय बीतेगा और माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लम्बे समय से रूके हुए सभी काम पूरें होंगे।

धनु राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए, अगर करना भी हो तो किसी बडें की राय जरूर ले ले। आज संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है, किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए, और उनकी भी बात समझनी चाहिए। आज माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा जिससे आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मकर राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ के लिहाज से आप अच्छे रहेंगें।

कुंभ राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को आज थोडी मेहनत से भी लाभ हो सकता है। ऑफिस के काम आज आसानी से पूरा हो जायेंगे साथ ही बॉस आपकी परफॉर्मेंस से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगे। संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेग। बेरोजगारो को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में होगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

Next Story