Begin typing your search above and press return to search.

मेष, मिथुन, वृश्चिक, सिंह सहित इन राशियों को मिलेगा बिजनेस में दोगुना लाभ…. जानिए शुक्रवार का दिन कैसा होगा आपके लिए

मेष, मिथुन, वृश्चिक, सिंह सहित इन राशियों को मिलेगा बिजनेस में दोगुना लाभ…. जानिए शुक्रवार का दिन कैसा होगा आपके लिए
X
By NPG News

रायपुर 12 फरवरी 2021. पंचांग के अनुसार ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। दिशा शूल पश्चिम दिशा का रहने वाला है। पढ़ें 12 फरवरी का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिजनों और सहकर्मियों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा और आय में वृद्धि होगी। हालांकि, काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन अंत तक कार्य पूरा होगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। विशेष कार्यों में लोगों का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए आत्म संयत रहें और वाणी संयम बरतें। अनावश्यक धन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।इस समय में सार्थक प्रयास किए जाए तो आर्थिक लाभ होने की प्रबल सम्भावना है। संतान सम्बन्धित मामलों में चिंता करने से अनुकूलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि

इस अवधि में क्रोध व आवेश में आने से बचे तो यह आपके लिए श्रेयस्कर होगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा, लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में भी तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर कार्यभार रहेगा और सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ी। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। संपत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। धार्मिक परोपकार का कार्य कर सकते हैं।

मिथुन राशि

धार्मिक व मांगलिक कार्यो में इस अवधि में आपकी भागीदरी बढ़ सकती है।उपहार व सम्मान मिलने का भी योग है। ध्यान व योग करना इस अवधि में लाभदायक सिद्ध होगा। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी वालों को अधिकारी वर्ग से फायदा मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ समय बिता सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग रहेंगे। निवेश से बचें।

कर्क राशि
आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये कुछ अच्छे मौके मिलेंगे| घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला करेंगे| दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा | आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा | आज कही भी अनावश्यक यात्रा करने से बचें अन्यथा दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। बच्चे आज मोबाइल पर ज्यादा समय खराब कर सकते है, इसकी वजह से उन्हे अपनी माता से डाट पड सकती है। घर के बुजुर्गो की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि
आज आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद होगी | इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है | आज आपको जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा | अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा | इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा | एकटिग के क्षेत्र से जुडे लोगो की समाज में प्रशंसा हो सकती है।

कन्या राशि
आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा | काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगा| बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा| आपके माता-पिता की सेहत में सुधार होगा | ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए | स्थिति आपके विपरित हो सकती है | अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए | कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है | कारोबार में बरकत होगी |

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा होगी। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे तथा धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मित्र और परिजन आपकी प्रगति में सहायक बनेंगे। सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर फायदा होगा। कार्यभार बढ़ सकता है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां प्रगति करेंगी। व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी। जीवनसाथ का पूरा सहयोग मिलेगा। नए कार्य करने का मन करेगा। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिजनों से मामूली बात पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

मकर राशि
आज आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है | आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए | इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा | अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए | किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए | इससे आपको काम में फायदा मिलेगा | बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगा | सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा होगा| कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिलेगा | इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे| परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी | व्यापार में कोई नया अनुबंध होगा| रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे |

मीन राशि
आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा | नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी | करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे | आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी | आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राँग रहेगी | आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगी| बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद करेंगे | शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी | लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे | कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Next Story