Begin typing your search above and press return to search.

मिथुन सहित इन छह राशियों को होगा बंपर लाभ…. मेष, वृष, सिंह और कन्या राशि वालों को हो सकता है नुकसान, जानिए बाकियों का हाल

मिथुन सहित इन छह राशियों को होगा बंपर लाभ…. मेष, वृष, सिंह और कन्या राशि वालों को हो सकता है नुकसान, जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 28 जनवरी 2021। पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल की पूर्णिमा तिथि है. जिसे पौष पूर्णिमा का पर्व भी कहा जाता है. आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है. वहीं आज गुरु पुष्य नक्षत्र भी है. शुक्र ग्रह का आज राशि परिवर्तन भी हो रहा है. शुक्र अब धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे. धन के मामले में आज का दिन सभी राशियों के लिए विशेष है. आइए जानते हैं आज का भविष्यफल…..

मेष

मेष राशि के जातकों के व्यापार विस्तार के लिए अच्छा समय है। जमीन ज्यादाद में निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। लक्ष्य को साधने के लिए सही दिशा में प्रयास करते रहें दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन की बचत भी कर पाएंगे। आज के दिन आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह अपनी बुद्धि के कारण सफल नहीं होंगे। आज किसी जान पहचान वाले व्यक्ति की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृषभ
वृष राशि के जातक कामकाज से संबंधित जरूरी जानकारी एकत्रित करने के लिए अपने मित्रों से संपर्क करेंगे और उनके मदद से किसी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान निकालने में भी कामयाब रहेंगे। वित्तीय मामले में दिन सुखदायी रहेगा। आध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा। किसी को पैसे का लेनदेन करना है, तो वह सोच समझ कर करें। छात्रों को आज अच्छा ज्ञान और अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान को उन्नति की ओर कार्य करते देख मन प्रसन्न होगा।

मिथुन
आज आपके पारिवारिक जीवन और बिजनेस में आपके पिता सहयोग देंगे और आज आपके काम में कुछ लोग पंगा कर सकते हैं, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है और अपने कार्य को पूरा करना है। आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन के लिए शांतिपूर्ण रहेगा। आज जीवनसाथी के कार्य में उन्नति से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और आज आपकी संतान जिस बिज़नेस में बिज़नेस में निवेश करेंगी, उससे स्थितियां उसमें स्थितिया लाभदायक रहेंगी। यदि आज आप कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो अपने जीवनसाथी और उसके जान पहचान वालों से सलाह अवश्य ले अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क
सामाजिक कार्य करने पर आपकी ख्याति में विस्तार होगा। परिवार में छोटे सदस्य के आ जाने से पारिवारिक वातावरण खुशमय रहेगा। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। ईमानदारी से कार्य करेंगे तो आपको कई मौके मिलेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। भविष्य के लिए कुछ बचत कर पाएंगे लेकिन कुछ निवेश लाभप्रद रहेंगे। भाई-बहन के सहयोग से बिजनस में वृद्धि होगी और उनके विचार सकारात्मक माहौल बनाएंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और सभी कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। स्वास्थ उत्तम बना रहेगा| नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे।रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी जरूरी मिटिंग पर जाना पढ़ सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप अपने परिवार को समय देंगे। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। लेकिन आज पैसो की थोडी समस्या हो सकती है। खर्चो पर काबू बनाये रखें।

धनु राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बुद्धि का विकास होगा और मन पढाई में लगेगा। रोजाना सुबह व्याम करने से मोटापे की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा।, जीवन में खुशियाँ का आगमन होता रहेगा। लेकिन आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आप परिवार वालों के साथ कहीं घुमने का प्लान बना सकते हैं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा| बच्चो को माता से उपहार मिलेगा।

Next Story