Begin typing your search above and press return to search.

महिला दिवस’ पर महिलाओं के सम्मान में मलाइका से ऋषि कपूर तक ने किए ये पोस्ट…

महिला दिवस’ पर महिलाओं के सम्मान में मलाइका से ऋषि कपूर तक ने किए ये पोस्ट…
X
By NPG News

मुंबई 8 मार्च 2020। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। सिनेमाजगत के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने इस दिन पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की और एक कैप्शन भी लिखा। आगे की स्लाइड में देखिए किसने क्या पोस्ट किया… तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ हाल ही में रिलीज हुई। ये फिल्म महिला प्रधान फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि महिला अपने आत्म सम्मान की लड़ाई कैसे लड़ती है। तापसी ने इसी फिल्म के स्टारकास्ट के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और एक पोस्ट लिखा। तापसी ने लिखा- ‘हमारी तरफ से आप सभी को महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप यह सुनिश्चित करें कि आप अपना बदलाव उस बदलाव की ओर करें जो आप देखना चाहते हैं।’

करण जौहर भी पीछे नहीं रहे। करण जौहर ने लिखा- ‘महिलाओं को किसी उत्सव या किसी मान्यता की आवश्यकता नहीं है। पुरुषों को चाहिए कि वो महिला की शक्ति, प्रभाव और बल को समझें।’

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी इस मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। कियारा ने लिखा- ‘आप सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। अपने आप से प्यार करें और आप कौन हैं, आपको किसी की मान्यता की आवश्यकता नहीं है। आप सभी को प्यार।’

मलाइका अरोड़ा ने इस मौके पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में मलाइका खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए मलाइका ने लिखा- ‘आज सबसे खुशहाल महिलाएं शादीशुदा नहीं हैं। वे स्थिर करियर और अच्छी आय वाले नहीं हैं। सबसे खुश महिलाएं वे हैं जिन्होंने खुद को पूरी तरह से प्यार करने और सही मायने में प्यार करने का विकल्प बनाया। जिन महिलाओं ने अतीत को पीछे छोड़ना पसंद किया, उन्होंने अपने आत्म-सम्मान पर काम किया।’

ऋषि कपूर ट्वीट किया- ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महिलाओं को शुभकामनाएं। मुझे महिलाओं पर आधारित कई फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला। प्रेम रोग, दामिनी, तवायफ ये ऐसी ही फिल्में हैं। हर दिन को महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। ‘

Next Story