Begin typing your search above and press return to search.

कर्क सहित इन राशि वालों को करियर में मिलेगा गुरु का सहयोग… बदलेंगे भाग्य, भौतिक सुखों में होगी वृद्धि, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

कर्क सहित इन राशि वालों को करियर में मिलेगा गुरु का सहयोग… बदलेंगे भाग्य, भौतिक सुखों में होगी वृद्धि, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
X
By NPG News

रायपुर 26 फरवरी 2021. शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 12.10 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा।

मेष राशि

आप अपनी बुद्धिमत्ता को विकसित कर सकते हैं क्योंकि यह आपको अधिक चमकने में सक्षम करेगा। आप कला और संगीत जैसी गतिविधियों में भी खुद को शामिल कर सकते हैं क्योंकि इससे आपको बहुत फायदा होगा। आप इस दिन को विकास के लिए उपयुक्त बना सकते हैं। यह वह दिन है, जहाँ आप अपने प्रयासों को पूर्ण सीमा तक ले जा सकते हैं और उसी से लाभ उठा सकते हैं। आपके काम के संबंध में वृद्धि आशाजनक रहेगी। आप अपने काम से अधिक सीख भी पाएंगे। कार्य से संबंधित यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ संबंधों में हास्य की भावना प्रतिबिंबित होगी। इससे आपके प्रियजन के साथ मेलजोल बढ़ेगा।

वृष राशिफल
विद्यार्थियों को आज अपने ज्ञान के अनुभव से नए नए अवसरों की प्राप्ति होगी, जिसके लिए उन्हें अपने गुरुजनों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम आज सार्थक सिध्द होगा। यदि आप कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है और आपकी सामाजिक चुनोतियो का भी आज विकास होगा। आपके प्रेम जीवन के लिए समय अनुकूल नहीं है। उसमें व्यस्तता के कारण कुछ समय के लिए दूरियां आ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिती उन्नत होगी, लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।

मिथुन राशि
जो भी विवाह योग्य जातक हैं, आज उनके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के मन में खुशी की भावना होगी। आपके व्यापार में सकारात्मक बदलाव करने से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि आपका कोई कार्य बहुत लंबे समय से रुका हुआ हैं, तो वह आज पूरा होंगा। कार्यक्षेत्र में आपके जीवन साथी की सलाह आज मददगार साबित होगी। आपको अपने भाइयों व मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि
व्यवसाय करने वाले लोगों की योजनाओं को आज बल मिलेगा, लेकिन उन्हें धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक रिश्ते आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के खर्चे पर भी ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सफलतापूर्वक चुनौतियों का सामना करेंगे और अपनी वाणी पर संयम रखें, तो आपको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों से आज कुछ लोग प्रभावित होंगे, साथ ही वह आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। आपको अपने भाई से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के अंदर आज आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। आपको इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल सकता है। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले आज कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज माता-पिता के साथ समय बिताने से, परिवारिक महौल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी आपको नन्हे मेहमान के आने की जिससे खुशखबरी दे सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको आफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। फैशन डिजाइन घर-परिवार में किसी का कोर्स कर रहे लोगों को नये–नये आइडिया आयेंगे, मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले आज अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है। नए व्यापार के सिलसिले में की गई किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहे है, जिससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। ऑफिस मे काम की गति धीमी हो सकती है, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए, इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। बेरोजगार को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे हैं। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। लवमेटस को सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते है। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएंगी। साथ ही रूके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

Next Story