Begin typing your search above and press return to search.

इन पांच राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, मिलेगा धनलाभ….वहीं इन्हें अच्छे कामों में आ सकती हैं रूकावट

इन पांच राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, मिलेगा धनलाभ….वहीं इन्हें अच्छे कामों में आ सकती हैं रूकावट
X
By NPG News

नईदिल्ली 7 मई 2021। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है।

मेष राशि
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने में कुछ विलंब हो रहा है, तो उसकी चिंता ना करें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार का माहौल छोटी सी बात पर वह बिगड़ सकता है, लेकिन सायंकाल तक सब ठीक हो जाएगा। संतान की मनमानी के कारण आज आपको कुछ चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में गुरुजनों के साथ से सफलता मिलेगी। यदि कोई नया व्यवसाय करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार को लेकर प्रवास हो सकता है, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। परोपकार की भावना से गरीबों की मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी के कार्य से बचें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस के लोग आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आपकी लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ के साथ समय बितायेंगें, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि
आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई बिजनेस डील अटक सकती है। परिवार वालो के साथ समय बितेगा। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी, उनहे कुछ नया सिखने को मिलेगा। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कही से कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। करोबार में बरकत होगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। स्वास्थ अच्छा रहेगा । माता पिता का आशिर्वाद साथ रहेगा।

तुला राशि
आज आपको किसी खास व्यक्ति से कोई प्रेरणा मिल सकती है जो भविष्य में अपको फयदा दिलायेगी। आज किसी पूराने दोस्त से मुलाकात होगी। दोस्त बिजनेस के लिये आपको कुछ नये आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी , रिश्ते बेहतर होंगे। सभी काम समय से पूरें होंगे।

वृश्चिक राशि
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर मे धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने का विचार बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। व्यपारियों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन समान्य रहेगा| आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे । नोकरिपेशा वाले लोगो की आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी विषय में आ रही समस्याएं दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाईम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा , आप उनके साथ डीनर पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि
आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगायेंगे, तो आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ राशि
आज आपको सबके साथ अपने रिश्तें बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्तो में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन ठिक रहेगा| शाम को परिवार के साथ मिलकर समय बितायेंगे, माता पिता कि सलाह से आपके साथ सब अच्छा होगा। करोबारा में बरकत होगी। महिलाओ का दिन आज शॉपिंग करने में बितेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करने की सोच सकते है आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। नव विवाहित के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, साथी आपको कोई रिंग उपहार में दे सकते है।

Next Story