Begin typing your search above and press return to search.

इन पांच राशियों की आज होगी चांदी, मिलेगा रुका हुआ पैसा वापस… वहीं इन्हें आज रहना होगा सतर्क

इन पांच राशियों की आज होगी चांदी, मिलेगा रुका हुआ पैसा वापस… वहीं इन्हें आज रहना होगा सतर्क
X
By NPG News

रायपुर 25 फरवरी 2021. 25 फरवरी का राशिफल ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि शाम 5.18 बजे तक है। इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत होगी। पढ़ें राशिफल…

मेष

आपको अपने संचार पर नज़र रखनी होगी। काम की जिम्मेदारियों को निभाने में आप खुद को थोड़ा तनाव में पाएंगे। यह आपके भविष्य के बारे में अवांछित चिंताओं के कारण हो सकता है। तनावमुक्त रहें और उत्साह के साथ अपनी नौकरी को अंजाम दें। अपने साथी के साथ अहंकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह राय के मतभेदों के कारण हो सकता है जिसे आपको हल करने की आवश्यकता है। अधिक अनुकूल दृष्टिकोण अपनाएं। धन का प्रवाह सीमित रहेगा। बढ़ती पारिवारिक प्रतिबद्धताएँ आपके संसाधनों को पतला बना सकती हैं। आप कंधे के दर्द से परेशान हो सकते हैं। सर्दी और खांसी से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

वृष
आज आपके माता पिता का आशीर्वाद आपके कार्यक्षेत्र में आपका मार्गदर्शन करेगा, जिससे आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आप के कारोबार का भी आज विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग आज प्रशस्त होंगे। प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार मिल सकता है और साथ में कहीं घूमने भी जा सकते हैं। यदि कोई पुराना कर्जा है, तो उससे आज आपको मुक्ति मिलेगी और आपका अटका हुआ धन भी आज आपको प्राप्त होगा। परिवार में आज खुशनुमा माहौल रहेगा। आपके भाई बहन भी आपको भरपूर स्नेह देगे।

मिथुन
आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमी के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। निजी संबंधों के मामले में आपको आज मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से आज दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आज अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह उन्हें प्राप्त कर सकेंगे। आपको अपनी जिंदगी के कुछ अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। संतान की ओर से आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क
कार्यक्षेत्र में आज युवाओं को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी संतान के कैरियर से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। अपनी व्यापार संबंधित योजना बनाने के लिए आज आपको विशेषज्ञों की सलाह की जरूरत पड़ेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी आय में भी वृद्धि होती दिख रही है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

सिंह राशि
आपका कही से रुका हुआ पैसा वापस आयेगा जिससे आपको राहत महसूस होगी। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप अपने ऑफिस में कोई मरम्मत का काम करा सकते हैं। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आपकी शादी में आ रही सभी रूकावटें खत्म हो जाएंगी। शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि
आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं, इससे आपका कोई जरूरी काम छूट सकता है। सोशल मीडिया के आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं , इससे आपको फायदा भी हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपके विचारों से प्रसन्न हो सकते हैं।आप किसी पुरानी बात को याद करके , खुश होंगे। घर में माता अपका मन पसंद खाना बना सकते हैं। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है, जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।

तुला राशि
कुछ नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा कर सकता है। दामपत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। आप सोशल मिडिया के जरिए अपने बिजनेस को आगे बड़ाने की सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरूस्त महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि
आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कारोबारियों को लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। जीवन की सभी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। महिलाएं ऑनलाइन कोई नई डिश बनाना सीख सकती हैं। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपके किसी पुराने दोस्त का फोन आपको आ सकता है।

धनु राशि
महिलाओं को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, अगर आप कोई छोटा मोटा काम शुरू करना चाहते हैं, तो दिन बहुत अच्छा है। घर की शॉपिंग के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है।

मकर राशि
प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होगें। आप किसी काम के लिए योजना बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन में सौहार्द बनाये रखने के लिए आपको गलत फहमियों से बचना चाहिए। बच्चों को माता से कोई उपहार मिल सकता है।

कुंभ राशि
आपको किसी मामले पर बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। महिलाओं के घर के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ लगेगा, और आप लोगों को भी इस बात की शिक्षा देगें। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन राशि

आपको कई तरह के नए अनुभव होंगे। करियर के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मजबूत होंगे। सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

Next Story