Begin typing your search above and press return to search.

मिथुन, कर्क सहित इन पांच राशियों को होगा धनलाभ, आज इन्हें रखना होगा अपने सेहत का ख्याल….जाने सभी 12 राशियों का हाल

मिथुन, कर्क सहित इन पांच राशियों को होगा धनलाभ, आज इन्हें रखना होगा अपने सेहत का ख्याल….जाने सभी 12 राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 3 मई 2021। आज हम आपको सोमवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से जो चिंताएं बनी हुई थी, आज आप उनका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। किसी कार्य के चलते आज आपको दोपहर से लेकर शाम तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। भाई बहनों के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी। व्यापार के लिए आज आप कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभ देंगी। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके प्रिय जनों व रिश्तेदारों में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिनकी आपको मदद भी करनी पड़ेगी। आज आप दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने परिवार जनों के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको फिजूलखर्ची और व्यर्थ के विवाद से भी दूर रहना होगा। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो वह आज पीड़ा दे सकता है।

मिथुन राशि

आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे । इस राशि के गायको के लिए आज का दिन अच्छा होगा। समाझ में आपका मान सम्मान बढेगा। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बच्चे अपने पापा को कोई चित्र बना के प्रस्नन करेगे। माता-पिता का आशीर्वाद से मान सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस का काम आज जल्द पूरा कर लेंगें। शाम को कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेग, कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा । दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती हैं। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

सिंह राशि
आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आप अपने कार्य को जल्द ही पूरा कर लेंगे। साथ ही आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए ज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शाम के समय घर पर बच्चो के साथ गेमस खेलने में समय बीतेगा। बच्चों को ऑनलाइन भी कुछ सिखाने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा होगी, जिसका निराकरण सोचने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होंगे। आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो, इसका ध्यान रखिएगा। परिवारजनों को असंतोष रह सकता है, फिर भी मध्याह्न के बाद आपका मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों-स्वजनों से हुइ भेंट से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन चिंतित रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल होगा, वरना परेशानी का कारण बनेंगे। वाणी पर संयम रखें। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलें। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में विघ्न आ सकता है।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें तथा किसी भी विवाद में न पडऩे से बचें। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा और लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में यश-कीर्ति मिलेगी। पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन व्यय में वृद्धि हो सकती है।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय में आपको यश की प्राप्ति होगी। आपके कार्य की सराहना होगी और ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से कर पाएंगे। किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त भी हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी तथा पुत्र से भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी ऊपरी अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। मध्याह्न के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका कार्य संपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। धन की प्राप्ति होगी।

Next Story