Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ के ये आंकड़े बेहद डरावने हैं….. लॉकडाउन के बावजूद कोरोना से काफी ज्यादा प्रदेश में रोड एक्सीडेंट से हुई मौत ….. 4000 से ज्यादा लोगों ने गंवायी जान, 9000 से ज्यादा लोग हुए हैं घायल… देखिये हर जिले का हाल

छत्तीसगढ़ के ये आंकड़े बेहद डरावने हैं….. लॉकडाउन के बावजूद कोरोना से काफी ज्यादा प्रदेश में रोड एक्सीडेंट से हुई मौत ….. 4000 से ज्यादा लोगों ने गंवायी जान, 9000 से ज्यादा लोग हुए हैं घायल… देखिये हर जिले का हाल
X
By NPG News

रायपुर 23 दिसंबर 2020। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में कोरोना से डेढ़ गुनी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। चौकाने वाला ये आंकड़ा खुद राज्य सरकार ने दिया है। जनवरी से नवंबर के बीच प्रदेश में 4017 लोगों की मौत सिर्फ और सिर्फ रोड एक्सीडेंट में हुई है, जबकि कोरोना से 3212 मौतें हुई हैं। वहीं 9409 लोग रोड एक्सीडेंट के ये खतरनाक आंकड़े तब आये हैं, जबकि प्रदेश का आधा से ज्यादा वक्त लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू में गुजरा है। अभी भी प्रदेश में जनजीवन उस स्तर पर बहाल नहीं हुई है। ना उस स्तर पर बसें चल रही है और ना ही कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहाल हुई है, बावजूद अगर मौत के आंकड़े 4000 से पार जा रहे हैं, तो ये आंकड़े रोंगटे खड़े करने वाले हैं।

मौत के आंकड़ों में राजधानी कोरोनी की तरह सी टॉप पर है। रायपुर में जनवरी से नवंबर तक 437 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1186 लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बिलासपुर है, जहां 264 लोगों ने रोड एक्सीडेंट में जान गंवायी है, वहीं 639 घायल हुए हैं। राजनांदगांव मौत के आंकड़ों में तीसरे नंबर है, राजनांदगांव में 253 लोगों की मौत हुई है, जबकि 708 लोग घायल हुए हैं। रायगढ़ में 232 मौत हुई है, 375 घायल हुए हैं। महासमुंद में 198 मौत, 310 घायल हुए हैं। कोरबा में 189 मौत, 300 घायल। जांजगीर में 183 मौत, 427 घायल। दुर्ग में 178 मौत, 712 घायल। बलौदाबाजार में 175 मौत, 648 घायल। सूरजपुर में 159 मौत, 246 घायल। बेमेतरा में 157 मौत, 401 घायल। कांकेर में 150 मौत, 307 घायल। जगदलपुर में 142 मौत, 276 घायल। जशपुर में 136 मौत, 179 घायल हुए हैं। धमतरी में 131 मौत, 261 मौत। बलरामपुर में 126 मौत, 203 घायल। सरगुजा में 120 मौत, 203 घायल। बालोद में 112 मौत और 324 घांयल। कोरिया में 113 मौत, 219 घायल। कोंडागांव में 95 मौत, 240 घायल। कवर्धा में 91 मौत 283 घायल। मुंगेली में 88 मौत, 231 घायल। गरियाबंद में 86 मौत 282 घायल। बीजापुर में 48 मौत,200 घायल। दंतेवाड़ा में 47 मौत, 92 घायल। सुकमा में 45 मौत 127 घायल। नारायणपुर में 35 मौत, 67 घायल और गौरेला पेड्रा मरवारी में 27 मौत और 69 घायल हुए हैं।

Next Story