Begin typing your search above and press return to search.

लाकडाउन में सबसे ज्यादा सनी लियोन सहित इन एक्ट्रेस को किया जा रहा सर्च… शाहरुख़, सलमान-ऋतिक भी नहीं है टक्कर में, जानिए

लाकडाउन में सबसे ज्यादा सनी लियोन सहित इन एक्ट्रेस को किया जा रहा सर्च… शाहरुख़, सलमान-ऋतिक भी नहीं है टक्कर में, जानिए
X
By NPG News

नईदिल्ली 9 मई 2020। लिस्ट में पहला नंबर है देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का। प्रियंका अब इंटरनेशनल सेलिब्रिटी हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है। यानि प्रियंका इंटरनेट यूजर्स की पहली पसंद बनकर उभरी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

दूसरे नंबर की तो ये रैंक हासिल किया है सनी लियोन ने। सनी लियोन को इंटरनेट यूजर्स ने 31 लाख बार सर्च किया है। SEMrush study की ये रिपोर्ट बताती है कि प्रियंका चोपड़ा के बाद सनी लियोन को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया गया है। सनी अपने बोल्ड लुक से हर किसी को अपना दीवाना बनाती हैं और उनकी हर फोटो वायरल होती है।

तीसरे नंबर पर हैं कटरीना कैफ। उन्हें इंटरनेट पर 19 लाख बार सर्च किया गया है। कटरीना आजकल सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हो गई हैं। सलमान को जहां औसतन 21 लाख बार खोजा गया, वहीं ऋतिक रोशन को 13 लाख बार खोजा गया है और इस तरह वह तीसरे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन मेल सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

SEE PICS: Katrina Kaif looks jaw-droppingly hot as she bids adieu ...

बीते दिनों याहू सर्च इंजन की रिपोर्ट के अनुसार कनिका कपूर सिर्फ महिला हस्तियों में ही नहीं बल्कि, पुरुषों में भी इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली सेलिब्रिटी बनी थीं। इसमें रामानंद सागर का सीरियल रामायण भी शामिल था।

Next Story