Begin typing your search above and press return to search.

ये 3 राशिवाले हो जाएं सावधान…तुला और मकर राशि वाले न करें ये काम, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

ये 3 राशिवाले हो जाएं सावधान…तुला और मकर राशि वाले न करें ये काम, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 17 अगस्त 2021. पंचांग के अनुसार 17 अगस्त 2021, श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा. जहां पर पाप ग्रह केतु पहले से ही गोचर कर रहा है. मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए धन के मामले में आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आर्थिक राशिफल.

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से आपका आपके पूरे खानदान में गौरव बढ़ेगा और आपका नाम ऊंचा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप आज किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपकी आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने की वजह से आप अपने कुछ कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन ध्यान देंगे दे।यदि कोई कार्य अति आवश्यकता हो, तो उसे रोकने की पूरी कोशिश करें, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें हल्की-फल्की गिरावट आ सकती है।

वृष राशि
आज आपके चारों ओर का वातावरण मंगलमय रहेगा, जिसे देखकर आप का मन काफी प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आज अच्छे कार्य करने पर आपको भी सराहना मिल सकती है। यदि आज आप अपने माता पता से आशीर्वाद लेकर बाहर निकलेंगे, तो आपके सभी कार्य सफलता से पुरे होंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय धार्मिक अनुष्ठान होने से आपके मन को संतुष्टि मिलेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है या कोई पूछताछ चल रही है, तो आज उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि ऐसा कोई कार्य हो, तो उसे आगे के लिए टाल दें। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके अधिकारियों की कृपा से आपके कार्यक्षेत्र में भी इजाफा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले आवश्यक सामग्री चेक करें। व्यापार के किसी निर्णय को यदि आज आप किसी परिजन के बहकावे में आकर लेगे तो वह आज आपको लाभ दे सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। नौकरी से जुड़े जातक आज अपने अफसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित परेशानी थी, तो उसमें कमी आएगी और आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको भला बुरा बोल सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको आज उनकी बात का बुरा नहीं मानना है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीददारी का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

सिंह राशि

यदि आप कोई कीमती वस्तु खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी से आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। कार्यस्थल पर यदि आप नौकरी करते हैं और कोई समस्या है तो आज आपकी समस्या खत्म हो सकती है। लंबे समय के बाद आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। व्यापारियों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जा रही है। सेहत के लिहाज से ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है।

कन्या राशि

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है, विशेषकर जो लोग ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। कर्मचारियों के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। आज कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन अटकने से आप परेशान हो सकते हैं। आपको अनावश्यक दबाव लेने से बचना होगा। समय आने पर आपकी समस्या का समाधान अवश्य होगा। पारिवारिक जीवन की स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपको प्रतिदिन योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपको सफलता के कुछ नए मौके हाथ लगेंगे जिसे आप जाने नहीं देंगे। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरा रहेगा। आज आपको कुछ नए अनुभवों की प्राप्ति होगी। आज आप जो भी काम करने की सोच रहे हैं वो समय से पूरा हो जायेगा। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखने की जरूरत है। आज किसी को उधार देने से बचें। परिवारिक महौल अच्छा रहेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आयेंगा।

धनु राशि

आज किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू खर्च में थोड़ी बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। इस राशि के छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनाये रहने के लिए आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ ही घर पर लंच का प्लान बनायेंगे।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर के कामों को लेकर आज आपको कोई बड़ा फैसला करना पडेगा। आज आप घर की जरूरत का कुछ सामान खरीदेंगे। आज आपकी समझ और शिष्टता से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आप पहले मिली जिम्मेदारी को पूरा कर लेंगें इससे आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चली आ रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा समय बीतेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज सारे कार्य आपके मन-मुताबिक पूरे होते रहेंगे। साथ ही सहकर्मियों से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई मित्र आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। आज घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

मीन राशि

आज का दिन आज अच्छा रहने वाला है। कारोबार में रोज की अपेक्षा आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप किसी भी तरह का फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

Next Story