Begin typing your search above and press return to search.

सिंहदेव और बृहस्पति में होगी सुलह…?: दिल्ली की फ्लाइट छोड़ पुनिया पहुंचे विधानसभा, सिंहदेव और बृहस्पति से कर रहे बात

सिंहदेव और बृहस्पति में होगी सुलह…?: दिल्ली की फ्लाइट छोड़ पुनिया पहुंचे विधानसभा, सिंहदेव और बृहस्पति से कर रहे बात
X
By NPG News

रायपुर,26 जुलाई 2021। संगठन प्रभारी पी एल पुनिया विधानसभा पहुँच चुके हैं और मुख्यमंत्री कक्ष में विधायक बृहस्पति सिंह और चिंतामणि से बात कर रहे हैं। कक्ष में कुछ देर बाद मंत्री सिंहदेव भी पहुँचे है।
प्रदेश संगठन प्रभारी पी एल पुनिया को दिल्ली जाना था और वे नियमित विमान से जाने के लिए एयरपोर्ट पहुँच गए थे, लेकिन तभी उन्होंने एक अनिवार्य कॉल को अटैंड करने के बाद दिल्ली जाना रद्द किया और सीधे विधानसभा आ गए।
संगठन प्रभारी पुनिया ने पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की और उसके बाद विधायक बृहस्पति सिंह और चिंतामणि को बुलाया। फिर टीएस सिंहदेव को भी।
देर तक प्रभारी पुनिया दोनों विधायकों से जवाब तलब करते रहे और उसके बाद मंत्री सिंहदेव को बुलाया गया। पुनिया से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सदन में चले गए। पंक्तियों के लिखे जाने तक मंत्री सिंहदेव के साथ प्रदेश प्रभारी पुनिया की बैठक जारी है। वहीं दोनों विधायक भी भीतर मौजूद हैं। खबर है, विवाद को बढ़ता देख पुनिया दिल्ली दौरा छोड़ सिंहदेव और बृहस्पति में सुलह कराने विस पहुंच गए।

Next Story