Begin typing your search above and press return to search.

मंत्रीजी की कार पर लगी थी काली फिल्म…गाड़ी रोक पुलिस वाले ने काटा चालान….पढ़िए क्या है मामला…

मंत्रीजी की कार पर लगी थी काली फिल्म…गाड़ी रोक पुलिस वाले ने काटा चालान….पढ़िए क्या है मामला…
X
By NPG News

शहडोल 7 अगस्त 2021 मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री की काले शीशे वाली गाड़ी का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया. शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री दो दिवसीय दौरे पर आए थे. हालांकि जिस गाड़ी का चालान हुआ, वो प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई थी. चालान के बाद कार के शीशों से काली फिल्म हटाई गई.

इसके बाद वे गंतव्य की ओर रवाना हो सके. मध्य प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री राम खेलावन 6 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर शहडोल पहुंचे. यहां उन्हें अन्न उत्सव कार्यक्रम में भाग लेना था. मंत्री राम खेलावन को प्रशासन की ओर से एक इनोवा कार उपलब्ध कराई गई थी. इस कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी.

मंत्री राम खेलावन ने बताया कि जब उनका ​काफिला आगे बढ़ा, तो उनकी नजर कार के शीशों पर गई. कार के शीशों पर काली फिल्म प्रतिबंधित है. ये देखकर उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर अपनी कार का खुद ही चालान करा दिया. मंत्री के निर्देश के बाद ट्रैफिक सूबेदार ने गाड़ी का चालान कर 500 रुपये का जुर्माना वसूला, इसके बाद कार के शीशों से काली फिल्म भी उतार दी गई. हालांकि इसके बाद मंत्री को दूसरी गाड़ी उपलब्ध कराई गई,​ जिससे वे गंतव्य की ओर रवाना हो सके.

Next Story