Begin typing your search above and press return to search.

प्रदेश के किसी भी कॉलेज में नहीं है प्रोफेसर पदस्थ…. प्राचार्य व असिस्टेंट प्रोफेसर के भी आधे पद खाली…. सदन में मंत्री ने बताया जल्द होगी पदों पर भर्ती

प्रदेश के किसी भी कॉलेज में नहीं है प्रोफेसर पदस्थ…. प्राचार्य व असिस्टेंट प्रोफेसर के भी आधे पद खाली…. सदन में मंत्री ने बताया जल्द होगी पदों पर भर्ती
X
By NPG News

रायपुर 3 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का हाल क्या है, ये सवाल आज सदन में भी गूंजा। भाजपा विधायक ने जब कॉलेजों में खाली पड़े पदों को लेकर जानकारी मांगी गयी, तो चौकाने वाली जानकारी सामने आयी है। कालेज में प्राचार्य से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसरों के आधे से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। हैरानी तो उस आंकड़े से सामने आयी, जिसमें ये बताया गया कि प्रदेश के किसी भी कालेज में प्रोफेसर पद पर कोई कार्यरत है ही नहीं। बृजमोहन अग्रवाल की गैर मौजूदगी में शिवरतन शर्मा ने सवाल पूछते हुए कहा कि इन पदों पर कब तक भर्ती हो जायेगी।

मंत्री उमेश पटेल ने सदन में उत्तर देते हुए बताया कि प्रदेश के कालेजों में प्राचार्य के स्वीकृत पद 247 हैं, जिनमें से 175 पद खाली पड़े हैं…मतलब सिर्फ 72 कालेजों में ही प्राचार्य हैं, बाकी कालेजों में प्राचार्य ही नहीं है।

वहीं सहायक प्राध्यापकों के प्रदेश के कॉलेजों में 3972 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 2175 पद पर असिस्टेंट प्रोफेसर पदस्थ हैं, जबकि 1797 पद अभी भी खाली पड़े हुए हैं।

प्रोफेसरों का हाल तो सबसे बुरा है। प्रदेश के किसी भी कालेज में प्राध्यापक पदस्थ ही नहीं है। विधानसभा में दिये उत्तर के मुताबिक प्रोफेसर के प्रदेश में 595 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से सब के सब पद खाली पड़े हैं।

सदन में मंत्री आश्वस्त किया है कि प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए लोक सेवा आयोग में रिक्तियां भेजी गयी है, वहीं सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। प्राचार्य के 25 प्रतिशत पद प्रमोशन से और 75 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं, जिसके लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Next Story