Begin typing your search above and press return to search.

इन पांच राशि वालों के काम में अच्छे नतीजे मिलने के संकेत, आज इन राश‍ि के जातकों के खर्चें होंगे बेह‍िसाब… जानिए बाकियों का हाल

इन पांच राशि वालों के काम में अच्छे नतीजे मिलने के संकेत, आज इन राश‍ि के जातकों के खर्चें होंगे बेह‍िसाब… जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 8 दिसंबर 2020. आज दिन मंगलवार को आपका राशिफल कैसा रहेगा। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेषमेष राशि के जातकों का सारा ध्यान आज समय से चीजों को पूरा करने और करवाने की तरफ रहेगा। उच्च अधिकारी भी आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी बहुत अच्छा दिन है। उम्मीद से ज्यादा प्राप्तियां होने की संभावना बन जाती है। मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च की संभावना है।

वृषभवृष राशि के जातक अपने काम की छोटी-छोटी बारीकियों के ऊपर भी बहुत अधिक ध्यान देंगे। अपने काम को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। आज किसी के बहकावे में ना आए और अपने काम पर ही फोकस करें वरना एनर्जी व्यर्थ के कामों में भी खर्च हो सकती है। धन संबंधित मामलों में बहुत अच्छा समय है। इच्छाएं पूर्ण होंगी। धन खर्च करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

मिथुन

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। काम का दबाव होने के बावजूद आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय निकाल पाएंगे। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार से आज मुलाकात हो सकती है। मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। खर्च अधिक होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

कर्क

आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। तनाव लेने से बचना होगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। सामाजिक कार्यों में खर्च कर सकते हैं। जरूरमंद की मदद करेंगे। देर रात तक काम करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

सिंह
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

कन्या
आपका दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक से कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

तुला
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उमदा रहेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई के प्रति रुचि लेंगे। ऑफिस जाते समय आप कोई जरूरी फाइल भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं। किसी से बिना सोचे-समझे बोलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

वृश्चिक
आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपके रूके हुए काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं । घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मकर
आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी से ही शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को आज के दिन पढांई पर जयादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

मीन
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिए | अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

Next Story