Begin typing your search above and press return to search.

…तो विजय बघेल बन गये प्रदेश अध्यक्ष ….. सोशल मीडिया में शुरू हुआ बधाईयों का सिलसिला…. पूर्व विधायक ने पहले दी बधाई…फिर पोस्ट किया डिलीट…..फेसबुक वाल पर बधाईयों का तांता … संगठन हैरान

…तो विजय बघेल बन गये प्रदेश अध्यक्ष ….. सोशल मीडिया में शुरू हुआ बधाईयों का सिलसिला…. पूर्व विधायक ने पहले दी बधाई…फिर पोस्ट किया डिलीट…..फेसबुक वाल पर बधाईयों का तांता … संगठन हैरान
X
By NPG News

रायपुर 17 फरवरी 2020। ….तो क्या विजय बघेल भाजपा के नये प्रदेश बनेंगे। पार्टी ने भले ही अभी प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर मंथन होने की बात की हो, लेकिन सोशल मीडिया में विजय बघेल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई व्हाट्सएप ग्रुपों में विजय बघेल को प्रदेश अध्यक्ष के लिए बधाई देते हुए पोस्टर के वायरल होने का सिलसिला जारी है। हालांकि NPG उन पोस्टरों की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। पोस्टरों के अलावे कई लोगों ने फेसबुक के जरिये भी विजय बघेल को बधाई दे दी है।

आपको बता दें कि पार्टी की तरफ से अभी अधिकृत जानकारी यही दी गयी है कि नामों पर विचार चल रहा है। शीर्ष नेतृत्व की तरफ से ही नामों को तय किया जायेगा। अभी तक की जानकारी में चार से पांच नामों पर मंधन चल रहा है। जिनमें विजय बघेल का भी नाम है..लेकिन उसके अलावे रामविचार नेताम, विष्णुदेव साय, महेश गागड़ा, अरूण साव के नामों पर भी चर्चा है।

लेकिन इसी बीच विजय बघले के लिए बधाई का सिलसिला शुरू हो जाने के बाद नया ट्वीस्ट आ गया है। कमाल की बात ये है कि भाजपा के कई बड़े नेताओं ने फेसबुक पर विजय बघेल को बधाई दे दी थी। इधर सोशल मीडिया में विजय बघेल के लिए आ रही बधाईयों से संगठन भी हैरान है। इधर भाजपा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के फेसबुक वाल पर बधाईयों का तांता है।

Image may contain: 7 people, people smiling, people standing and text

Next Story