फिर घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, लगातार पांचवे दिन हुआ इतने रूपए सस्ता… एक लीटर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
रायपुर 9 मार्च 2020। सप्ताह के पहले दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों गिरावट दर्ज की गई. देश के प्रमुख महानगरों में लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट आई है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए रविवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे।
सोमवार को पेट्रोल में 24 पैसे की गिरावट आई है, जिससे यह 70.59 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल यहां 25 पैसे की गिरावट के साथ 63.26 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। देश के अन्य बड़े महानगरों की बात करें, तो कोलकाता में पेट्रोल सोमवार को 23 पैसे की गिरावट के साथ 73.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल यहां 25 पैसे की गिरावट के साथ 65.59 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
रविवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और मुंबई में 24 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद आज एक लीटर पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.59 और 76.29 रुपये हो गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले छह महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में इसका दाम 25 पैसे कम हुआ है, वहीं मुंबई में यह 26 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद डीजल का दाम क्रमश: दिल्ली और मुंबई में 63.26 और 66.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल का दाम आठ महीनों में सबसे कम है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है
