Begin typing your search above and press return to search.

मेष, वृष, सिंह, मीन सहित इनका दिन रहेगा अच्छा, होगा लाभ…वहीँ ये करें संभाल कर काम, जानिए बाकियों का हाल

मेष, वृष, सिंह, मीन सहित इनका दिन रहेगा अच्छा, होगा लाभ…वहीँ ये करें संभाल कर काम, जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 27 जुलाई 2021। आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र व कुंभ राशि है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सबसे प्रमुख बात यह है कि गुरु व चन्द्रमा एक साथ कुंभ राशि मे गोचर कर रहे हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल–

मेष

आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। आज आपको कर्ज रकम वापस मिलने की संभावना है। आज के दिन आप एक ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते है जिससे आप पूर्व परिचित हों। घर का माहौल सुखद रहेगा। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। मानसिक शान्ति मिलेगी। आपको अपने सेहत प्रति सचेत रहने की जरूरत है। छात्रों का पढाई लिखाई में मन नहीं लग पायेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है, वहीं शासन व सता का भी गठजोड़ आपको मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान की शिक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी आपसे अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं। रात्रि का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रह सकता है। आज आपको अपने बिजनेस में कुछ लाभ व कुछ हानि का सामना करना पड़ेगा, लेकिन लाभ व हानि बराबर होने के कारण आज आप ज्यादा परेशान नहीं होंगे क्योंकि आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते है व कुछ शॉपिंग भी करा सकते हैं। यदि आज आप को व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यह आपको लाभ अवश्य देंगी।

सिंह राशि
दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या राशि
आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला राशि
आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक राशि
प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु राशि
आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर राशि
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुम्भ राशि
दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि
दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

Next Story