Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस विधायक को VIDEO कॉल कर युवती करने लगी गंदी-गंदी हरकत……फिर वीडियो भेजकर करने लगी ब्लैकमेल…. महिला के खिलाफ FIR हुई दर्ज

कांग्रेस विधायक को VIDEO कॉल कर युवती करने लगी गंदी-गंदी हरकत……फिर वीडियो भेजकर करने लगी ब्लैकमेल…. महिला के खिलाफ FIR हुई दर्ज
X
By NPG News

छतरपुर 26 मई 2021। कोरोना संकट में ब्लैकमेलिंग का एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आता है और कॉल रिसीव करते ही सामने महिला अश्लील काम शुरू कर दी है और फिर उसे रिकार्ड कर ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू कर देती है। छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के कई हिस्सों से ये खबरें आ रही है। अब अश्लील वीडियो के मामले में एक कांग्रेस विधायक भी फंस गये हैं। इस मामले में विधायक की शिकायत पर महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है।

मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की है, जहां महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित से एक अज्ञात महिला ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग कर अश्लील हरकतें करते हुए उसे रिकॉर्ड कर लिया और उसके बाद कांग्रेस विधायक को ब्लैकमेल करने लगी. इसकी शिकायत विधायक नीरज दीक्षित ने 21 मई को नजदीकी थाना गढ़ीमलहरा में शिकायती आवेदन देते हुए अज्ञात महिला के खिलाफ एक्शन की मांग की जिसकी जांच उपरांत पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला की पहचान के साथ ही तलाश शुरू करते हुए आगे की जांच तेज कर दी है.

उधर, इस विषय को लेकर महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने बताया कि एक नंबर से किसी महिला का फोन आया और मुझसे वीडियो कॉल के माध्यम से बात की.व‍िधायक ने आगे कहा क‍ि उसके बाद उस महिला द्वारा मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई जिसकी शिकायत हमने थाने में देते हुए कार्यवाही की मांग उठाई थी.

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ये पता चल पाएगा कि महिला कौन है और क्यों विधायक को परेशान कर रही है। वहीं डीएसपी शशांक जैन ने बताया कि ये साइबर क्राइम का नया तरीका है इसमें युवतियां या महिलाएं वीडियो कॉल के दौरान अश्लील हरकत कर उसे रिकॉर्ड कर लेती हैं और उसी को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती हैं। इसलिए जरुरी है कि अंजान वीडियो कॉल को अटेंड न करें और सावधान रहें।

Next Story