Begin typing your search above and press return to search.

महिला ने हेड कांस्टेबल पर लगाया रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर कई बार बनाये शारीरिक संबंध… FIR दर्ज….

महिला ने हेड कांस्टेबल पर लगाया रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर कई बार बनाये शारीरिक संबंध… FIR दर्ज….
X
By NPG News

जशपुर 22 मई 2020। प्रधान आरक्षक पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। मामले में प्रधान आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना जशपुर के दुलदुला की है। आरोपी जवान का नाम पीछारू राम है जो मनोरा चौकी मेें प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुये कोतवाली पुलिस को शिकायत में बताया हैं कि उसकी मुलाकात हेड कांस्टेबल पीछारू राम से 2008 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदिकिया बढ़ने लगी और प्रेम प्रसंग हो गया। महिला का आरोप है कि उस दौरान कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दफा शारीरिक संबंध भी बनाये। जब भी वो शादी का बात करती थी तो आरोपी गोल मोल जवाब देकर टाल दिया करता था।

इसी बात से आहत होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करायी। चुकी घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत की थी, इसलिये कोतवाली पुलिस ने मामले को जीरों पर कायम कर शिकायत की कॉपी दुलदुला थाना भेज दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस महिला का बयान दर्ज कर इसकी जांच में जुट गयी है।

Next Story