Begin typing your search above and press return to search.

समूचे परिवार ने पीया फिनाइल.. गंभीर हालत में अस्पताल दाख़िल.. हालत स्थिर

समूचे परिवार ने पीया फिनाइल.. गंभीर हालत में अस्पताल दाख़िल.. हालत स्थिर
X
By NPG News

जांजगीर-चांपा 1 मई 2020। जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर परिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना के बाद पांचो को अकलतरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना अकलतरा थाने क्षेत्र के फरहदा गांव की है। आज सुबह गांव के ही एक परिवार में बेटे का अपनी मां से अलग रहने को लेकर विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया कि मां ने घर में रखी फिनाइल पी ली। ये देख कर घर के चार सदस्यों ने भी फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जैसे ही घटना की सूचना आसपास के लोगों को हुई तो हडकंप मच गया, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पांचों को उपचार के लिये अकलतरा शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस घटना के संबंध में अकलतरा टीआई ने जानकारी देते हुये बताया कि अस्पताल में भर्ती पांचो की तबियत सामान्य बनी है। विवाद का कारन पारिवारिक झगड़ा है। फिलहाल अभी इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

Next Story